Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

इलाहाबाद में जिस मां की गोद में की अठखेलियां, उसी के आंचल में यहां खोए रहे बिग बी

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। अमिताभ बच्चन यानी महानायक, वह महानायक जिसके आगे बॉलीवुड हमेशा नतमस्तक रहा है। वही बिग बी आज नतमस्तक थे उस गंगा मां के आंचल में जिसकी गोद में उन्होंने बचपन में अठखेलियां खेली थी। उन्होंने गंगा का ऋषिकेश में आचमन किया और काफी देर वो गंगा की गोद में खोए नजर आए।

इलाहाबाद में जन्मे अमिताभ बच्चन का बचपन से ही मां गंगा से गहरा नाता रहा है। यही कारण है कि ऋषिकेश में गंगा घाट में शूटिंग में पहुंचे अमिताभ गंगाजल का आचमन और दर्शन कर अभिभूत दिखे। वह यहां गुड बाय फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं जिसमे वह साउथ इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ दिखाई देंगे। गुड बाय एक आगामी बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन विकास बहल द्वारा किया जा रहा है।


Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized