Connect with us

Uncategorized

बड़ा हादसा : ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नदी में गिरी कार,एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम पहुंची

ऋषिकेश। ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर एक कार नदी में गिर गई। हादसा बुधवार की सुबह कौडियाला के पास हुआ। सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास की दुर्घटना बताई जा रही है।
उक्‍त कार नदी में डूब गई है और दिखाई नहीं दे रही है। एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मौके पर है और राहत बचाव कार्य में लगी है। वहीं एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण के मुताबिक घटनास्थल पर बैग व कुछ सामान मिला है, जिसके आधार पर हादसे की आशंका है। रेस्क्यू किया जा रहा है। गाड़ी का नंबर यूपी 15 एडी 2158 है। सर्चिंग जारी है।
मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के मुताबिक गंगा में पानी बहुत अधिक बढ़ा हुआ है। जिस कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी आ रही है। नदी के किनारे दो मोबाइल और वाहन की नंबर प्लेट मिली है। जिसके आधार पर वाहन में सवार यात्रियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल के समीप स्थित एक दुकानदार ने दुर्घटना की पुष्टि की है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts