Connect with us

अपराध

सावधान : अल्मोड़ा में कक्षा 5 के छात्र को फ्री फायर में डाइमंड बंडल का लालच, मां के खाते से उड़ा दिए 98 हजार रुपये

कक्षा 5 के छात्र को फ्री फायर में डाइमंड बंडल का लालच, मां के खाते से उड़ा दिए 98 हजार रुपये

 

अल्मोड़ा जिले में ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फ्री फायर गेम में डाइमंड बंडल दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से 98 हजार 559 रुपये निकाल लिए। मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार बांसभीड़ा चीनाखान निवासी दलजीत सिंह खड़ाई ने कोतवाली अल्मोड़ा में दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी मंजू बनौला का मोबाइल नंबर भारतीय स्टेट बैंक की चलनीछीना शाखा में स्थित खाते से लिंक है। उनका बेटा रियांश खड़ाई, जो कक्षा पांच में पढ़ता है, मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलता था।

 

आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को गेम में डाइमंड बंडल और अन्य ऑनलाइन सुविधाएं दिलाने का लालच दिया। इसी दौरान बच्चे को झांसे में लेकर 7 मई से 8 मई 2026 के बीच महिला के बैंक खाते से अलग-अलग खातों में कुल 98 हजार 559 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।

 

परिवार को इस धोखाधड़ी की जानकारी बैंक से मैसेज और खाते की जानकारी मिलने के बाद हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगी की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts