Connect with us

Kasturi News

आरोपियों ने युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला। बाद में उसकी लाश को एक नाले में फेंक आए। आगे पढ़िए पूरी खबर

Uncategorized

दोस्त बने हैवान, अवैध संबंधों के चक्कर में अपने दोस्त को कुल्हाड़ी से काट दिया

खबर शेयर करें -

उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में दोस्ती और भरोसे का कत्ल हो गया। यहां दो दोस्तों ने अपने तीसरे दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला। बाद में उसकी लाश को एक नाले में फेंक आए। युवक की सड़ी-गली लाश 10 दिन बाद नाले से बरामद हुई।

जघन्य हत्याकांड की जड़ अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। हत्यारोपियों में से एक के उसके पड़ोस में रहने वाली महिला संग अवैध संबंध थे। बताया जा रहा है कि इसी को लेकर हुए विवाद में 22 साल के विश्वजीत विश्वास नाम के युवक की हत्या कर दी गई। घटना किच्छा क्षेत्र की है। यहां आजादनगर की सुभाष कॉलोनी में विश्वजीत विश्वास पुत्र हरि विश्वास अपने परिवार के साथ रहता था। पांच मई को वह अपनी बाइक से हल्द्वानी के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी बाइक बहेड़ी सीमा के पास मिली। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि आखिरी बार विश्वजीत को उसके दोस्त करन और सुकंतो के साथ देखा गया था।

जिस पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। सोमवार को देर शाम दोनों की निशानदेही पर आजादनगर के एक नाले से युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार एक हत्यारोपी के संबंध उसके घर के पास रहने वाली एक महिला से थे, इसी पूरे मामले को लेकर विश्वजीत की हत्या कर दी गई।

घटना वाले दिन विश्वजीत ने दोस्तों संग शराब पी। मौका मिलते ही दोनों आरोपियों ने कुल्हाड़ी से विश्वजीत को मौत के घाट उतार दिया। कई साल पहले विश्वजीत की मां की भी हत्या कर दी गई थी। विश्वजीत रंगाई-पुताई का काम करता था। उधर घटना के बारे में जैसे ही गांव के लोगों को पता लगा, वहां गम और गुस्से का माहौल बन गया। महिलाओं ने हत्यारोपियों को अपने हवाले करने की बात की, और हंगामा करने लगीं। पुलिस ने आरोपियों को किसी तरह कोतवाली पहुंचाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts