Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पुरस्कार धनराशि बढ़ाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल पुरस्कारों की धनराशि में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित कर रही है। हमारे युवा मनोयोग से खेलें और अच्छा प्रदर्शन करें तथा देश व प्रदेश के लिए अधिक से अधिक मेडल प्राप्त करें, इस दिशा में उनकी प्रतिभाओं को निखारने का हम निरन्तर प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारे युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है। राज्य में खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल प्रशिक्षकों की भी व्यवस्था की गई है। खिलाडियों के हित में जो भी बेहतर प्रावधान करने जरूरी होंगे वह किए जायेंगे, इस हेतु हम नई खेल नीति लेकर आये हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts