Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

बारात का वाहन खाई में गिरा, 5 की मौत, 11 घायल

खबर शेयर करें -

पौङी। पौड़ी जिले के चाकीसैन तहसील अंतर्गत स्‍योली तल्‍ली व स्‍योलि मल्‍ली के बीच एक मैक्‍स वाहन खाई गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना में 11 लोग घायल हो गए। सभी बाराती थे और एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, दुर्घटना आज शाम करीब सात बजे की है। मैक्‍स वाहन से बराती शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इस दौरान मैक्‍स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान रेस्‍क्‍यू आपरेशन शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। मैक्स सतपुली-दुधारखाल-कोटनाली-सिद्धखाल मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मैक्स में चालक सहित सभी सवार घायल हुए हैं। घायलों को हंस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना के बाद दुधारखाल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों को आकस्मिक चिकित्सालय वाहन के साथ ही अन्य वाहनों से सतपुली की ओर रवाना किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में चालक तेजपाल सिंह के अलावा ग्राम सलाणा निवासी सरस्वती देवी (58), सावित्री देवी (51) व कबूतरी देवी (65), ग्राम बाडागाड निवासी विजय सिंह (78), सुल्तान (65) व श्यामा देवी (65), ग्राम भोपाटी निवासी चमन लाल (65) व शंकर सिंह (66), ग्राम भौन निवासी चेतन सिंह (65), ग्राम पतगांव निवासी मनवर सिंह (71) घायल हुए हैं। बताया कि सभी घायलों का हंस चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts