Connect with us

Uncategorized

बाराती DJ पर गर्दा उड़ा रहे थे, तभी बेकाबू हुआ घोड़ा, पलभर में पूरा माहौल बदल गया

बारात में डीजे, नागिन डांस और नोट उड़ाने की ‘प्रथा’ लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन भैया, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हमीरपुर से एक बारात का ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसके बाद बाराती और डीजे वाले बाबू… घोड़े (Horse) से दूर ही रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को गुसियारी गांव से एक बारात मौदहा कस्बे में आई थी, जिसमें नाते-रिश्तेदार DJ की धुन पर गर्दा उड़ाए थे। इसी दौरान बारात में मौजूद घोड़ा बेकाबू हो गया और बारातियों के ऊपर चढ़कर भागने लगा। दावा किया गया कि इस घटना में 12 बाराती घायल हो गए। सोशल मीडिया (Social Media) पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल (Viral News) हो रहा है।

‘तेरे इश्क में नाचेंगे…’

बाराती DJ पर गर्दा उड़ा रहे थे, तभी बेकाबू हुआ घोड़ा, पलभर में पूरा माहौल बदल गया

इस 23 सेकंड के वीडियो में हम देख सकते हैं कि DJ पर जोरदार आवाज में ‘तेरे इश्क में नाचेंगे…’ गाना बज रहा है। बरातियों की भीड़ फुल जोश से नाच रही है, जिसमें बच्चे, बूढ़े और नौजवान हैं। उनके बीच एक घोड़ा भी है… लेकिन शुरुआत में वह नजर नहीं आता। लेकिन अचानक ही घोड़ा शोर-शराबे से बेकाबू बोकर उछलने लगा और नाच रहे बारातियों के ऊपर चढ़ता हुआ वहां से भाग निकलता है। यह देख बाराती इधर-उधर भागने लगे। एक पल को लगा कि घोड़ा भी बारातियों के साथ नाच रहा हो, लेकिन तब तक वह लोगों को कुचल कर भीड़ से बाहर निकल गया।

‘काश सबने मानवता दिखाई हो…’

बाराती DJ पर गर्दा उड़ा रहे थे, तभी बेकाबू हुआ घोड़ा, पलभर में पूरा माहौल बदल गया

यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स से साझा किया जा रहा है। Twitter पर यह क्लिप IPS अधिकारी @ipskabra ने शेयर करते हुए लिखा- इतने शोर-शराबे और भीड़ में घोड़े का विचलित होना लाजमी था। काश सबने थोड़ी संवेदनशीलता और मानवता दिखाई हो…। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को तीन हजार से अधिक व्यूज और 168 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस घटना पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया भी दी। एक शख्स ने लिखा- बेचारा जानवर कितना ही सहता इनके ड्रामे। अन्य यूजर ने लिखा- घोड़े ने सबको यूपी वाले ठुमके पर नाचना सिखा दिया।

शोर-शराबे ने किया घोड़े को परेशान

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts