Connect with us

Uncategorized

बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे के इंजेक्शन की एक और खेप पकड़ी

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस को फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नशे के इंजेक्शनों की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कार्ट में पेश किया गया। बनभूलपुरा थाना पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच नई बस्ती में संदिग्धावस्था में खड़े युवक के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम शकील खां पुत्र हफीज खां निवासी नई बस्ती वार्ड नंबर 25 बताया। एसओ नीरज भाकुनी के अनुसार पकड़ा गया तस्कर पूर्व में भी नशा तस्करी में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई मनोज यादव, कांस्टेबल मुन्ना सिंह, भूपेन्द्र जेष्ठा शामिल रहे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts