Connect with us

Uncategorized

बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही महिला पर गुलदार का हमला, महिला की मौत

कोटद्वार। उत्तराखंड में गुलदारों का हमले कम नहीं हो रहे हैं। चार दिन पहले रामनगर में बाइक पर बैठे युवक को मार डालने के बाद अब पौड़ी जिले के दुगड्डा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम गोदी छोटी में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। मंगलवार सुबह महिला अपने बच्चे को दुगड्डा स्थित स्कूल में छोड़ने के बाद घर लौट रही थी। इस बीच रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।
प्रखंड दुगड्डा के अंतर्गत ग्राम गोदी बड़ी निवासी रीना देवी (38) पत्नी मनोज चौधरी मंगलवार सुबह गांव से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने दुगड्डा आई। बताया जा रहा है कि वापसी में गांव के समीप ही रीना देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया।

गुलदार उसे घसीटते हुए झाड़ियों के भीतर ले गया। गांव से दुगड्डा की ओर आ रहे कुछ बच्चों ने रास्ते में खून पड़ा देख इसकी जानकारी गांव में दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटनास्थल से कुछ दूर झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा। समीप ही गुलदार भी बैठा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है व शव को झाड़ियों से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताना जरूरी है कि बीते वर्ष भी इस गांव में गुलदार ने एक मासूम को निवाला बनाया था।घटना के बाद से परिवार में गमगीन माहौल है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts