Connect with us

Uncategorized

नहाते समय युवती का वीडियो बनाने वाले के साथ हुआ कुछ ऐसा कि फंदे से लटककर जान दे दी

नोएडा फेज दो थाना क्षेत्र के इलाबास गांव का है। जहां पर युवती का नहाते हुए वीडियो बनाने पर पिटाई से आहत होकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शिकायत पर युवती के पिता और मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है। बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर निवासी सुमित (21) ने युवती का नहाते हुए वीडियो बना लिया था। युवती ने उसे वीडियो बनाते देख लिया और शोर मचा दिया। मौके पर पहुंचे युवती के पिता ने सुमित के साथ मारपीट की और उसके साथी अंकित, सुजीत और विनय को एक कमरे में बंद कर दिया।
आरोप है कि मकान मालिक ने युवती के पिता के साथ मिलकर सुमित के साथ मारपीट की और उसे भी कमरे में बंद कर दिया। देर शाम पड़ोसी अवनीश शुक्ला निवासी हरदोई के आने पर ताला खोला गया तो सुमित फंदे पर लटका मिला। सुमित के साथी सुजीत सिंह की शिकायत पर फेज दो पुलिस मकान मालिक और युवती के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts