Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

हल्द्वानी- सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरायी तेज़ रफ़्तार बाइक, इंदिरानगर के युवक की मौके पर ही मौत, साथी घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। देर शाम बाइक हादसे में इंदिरानगर हल्द्वानी ले एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार देर रात लाल कुआं से हल्द्वानी की ओर आ रहे बाइक संख्या यूके 04 सी 2971 से दो युवक हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे। मंडी चौकी से कुछ ही दूरी पर कई वाहन सड़क के किनारे खड़े थे, सड़क किनारे खड़े कैंटर संख्या यूके 04 सीबी 9755 से अनियंत्रित बाइक टकरा गई। बाइक में सवार बनभूलपुरा निवासी इंद्रा नगर बरसाती साबरी मस्जिद के पास वार्ड नंबर 33 कफील अहमद पुत्र रईस अहमद 26 व उसका साथी मो आसिफ 23 घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुँचाया। जहां कफील अहमद ने दम तोड़ दिया। वही मंडी चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को चौकी में खड़ा करवा दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts