Connect with us

Uncategorized

नशे की 9000 गोलियों से साथ पकड़ा गया बिजनौर का आसिफ

काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने अवैध नशे की गोलियों समेत एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 9000 से अधिक नशे की गोलियां बरामद की गई है।
मामले का खुलासा आज यहां एसपी चंद्रमोहन सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि अवैध नशे के कारोबारियों की सुरागरसी के दौरान के वी आर अस्पताल के पास फ्लाई ओवर से समय बीती रात्रि सवा दस बजे बजे मोटरसाईकिल नम्बर यूपी 20-बीवाई -6351 सवार मो आसिफ पुत्र मौ0 उमर, उम्र 33 वर्ष ,निवासी ग्राम -बेरखेडा ,थाना- स्योहारा, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को धर दबोचा। उसके पास से नशे के लिये इस्तेमाल होने वाली गोलियों SPASMO PROXYVON PLUS के 1872 व PROXYWEI SPAS के 7200 (कुल 9072) गोलियां बरामद हुईं।

पुलिस को पूछताछ में अभियुक्त मौ०आसिफ ने बताया है कि वह अधिक लाभ कमाने के लालच के कारण इन गोलियों को बिजनौर से नशेड़ियों को काशीपुर में बेचने के लिए लाया था।  इन बरामद दवाई/ गोलियों की कुल बाजार कीमत करीब एक लाख 70 हजार है। पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध थाना कुण्डा थाने में धारा 08/22/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में  कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी,उपनिरीक्षक प्रकाश भट्ट,कांस्टेबल नीरज विष्ट , देवेन्द्र विष्ट,  हरीश प्रसाद  आदि शामिल हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts