Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

मोदी जी से पूछिए, शादी कब करेंगे: प्रियंका

खबर शेयर करें -

अर्चना गौतम पर उठ रहे सवालों पर प्रियंका का तीखा जवाब
महासचिव प्रियंका गांधी ने वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में हस्तिनापुर प्रत्याशी अर्चना गौतम पर उठाए जा रहे सवालों का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह एक महिला है इसलिए उन्हें कमजोर करने की तैयारी चल रही है। अगर कोई पुरुष होता तो इस तरह के प्रश्न नहीं करता। हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रहे फोटो और वीडियो को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। इससे विपक्षी दलों को भी एक मुद्दा मिल गया था। ट्विटर पर उनके कई फोटो वायरल किए गए। उन्हें बिकिनी गर्ल कहकर कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़े किए।

प्रियंका गांधी ने कहा कि अर्चना गौतम ने बहुत संघर्ष करके अपना जीवन बनाया है। वह खड़े होकर यहां तक पहुंची है। वहीं, जिस तरह से उन पर कीचड़ उछाला जा रहा है ये गलत है। उनसे पूछा जा रहा है कब बिकिनी पहनी, कब शादी करेंगी। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनसे भी पूछिए कि किससे शादी करेंगे या नहीं करेंगे, क्या पहनते हैं। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए उनसे प्रश्न पूछे जाने चाहिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized