Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

अरविंद पांडे, तमाम विधायकों के बाद अब सरिता ने भी कहा, धामी सीएम

खबर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल की भाजपा विधायक सरिता आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को समर्थन देने की घोषणा की है। नैनीताल की नवनियुक्त विधायक सरिता आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही वह चुनाव लड़ी व विजय प्राप्त हुई। कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ही प्रदेश में भारी बहुमत के साथ दुबारा भाजपा सत्तासीन हुई है। विधानसभा चुनाव में सभी सीटों में प्रचार के कारण वह खुद अपनी सीट पर कम समय दे सके जिसकी वजह से मुख्यमंत्री की सीट पर विपरीत परिणाम देखने को मिले। कहा कि आरक्षित सीट नही होती तो वह स्वयं मुख्यमंत्री के लिये सीट खाली करने को तैयार रहती। कहा वह व्यक्तिगत रूप से प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व से पुष्कर सिंह धामी को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने की मांग करती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized