Connect with us

Uncategorized

अपनी शादी में स्वर्गवासी पिता को देख फूट फूट कर रोई बेटी, फिर खुशी से चूम लिया, मेहमानों का भी दिल भर आया

अगर आपके पेरेंट्स आपके साथ हैं, तो आप सच में बेहद खुशकिस्मत हैं। कई लोगों को मां-बाप का साथ ज्यादा नहीं मिल पाता। ऑनलाइन एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भाई ने अपनी बहन की शादी में अपने स्वर्गवासी पिता की वैक्स स्टैच्यू बनवाई और उसे शेरवानी में मंडप तक ले आया। जैसे ही बेटी ने अपने पिता की ये मूर्ति देखी, उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। ना सिर्फ दुल्हन, बल्कि वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई थी। रविवार को अचानक ही ये वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल होने लगा। जिसने भी ये वीडियो देखा वो भावुक हो उठा। लोगों ने इसे जमकर शेयर किया। इस वीडियो को तेलंगाना के वारंगल का बताया जा रहा है। जैसे ही दुल्हन अपनी मां, पति और बाकी परिवार वालों के साथ हॉल में एंटर हुई, उसकी नजर सामने से आ रहे अपने पिता के वैक्स स्टैच्यू पर पड़ी। इसे देखते ही वो फूट-फूटकर रो पड़ी। मंडप में आए बाकि लोगों की आंखें भी छलक गई।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts