Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

दिल्ली में अगले सप्ताह से हटाए जा सकते हैं कोरोना से जुड़े सभी प्रतिबंध, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया इशारा

खबर शेयर करें -

कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आने के बाद राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू समेत तमाम प्रतिबंधों को खत्म करने की तैयारी चल रही है। इसका इशारा शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई डीडीएमए की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब कोरोना नियंत्रण में है। अब दिल्ली में सब कुछ खुलना चाहिए।

अगले सप्ताह से हटेंगे कई प्रतिबंध, एक-दो में हो सकता है ऐलान

डीडीएमए की बैठक में शामिल अरविंद केजरीवाल ने इशारा किया है कि अगले सप्ताह से दिल्ली में कई तरह के प्रतिबंध हट सकते हैं और इसका ऐलान भी जल्द होगा। इसके तहत स्कूल पूर्व की तरह हाई ब्रिड मोड पर चलेंगे। इसके साथ कक्षाओं को अप्रैल से सामान्य रूप से संचालित करने पर फैसला हो सकता है। कुलमिलाकर अप्रैल से सामान्य रूप से स्कूल खोले जा सकते हैं।

लोगों की रोजी रोटी का ख्याल रखना होगा

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें यह भी देखना होगा लोग कोरोना की चपेट में आकर बीमार नहीं हो। इसके साथ ही यह भी सुनिश्तित करना होगा कि लोगों की रोजी रोटी भी प्रभावित नहीं हो।

भीड़ पर पाना होगा नियंत्रण

कोरोना पर नियंत्रण के साथ भीड़ पर नियंत्रण जरूरी है, इसलिए लोगों को संयम रखना होगा। भारी भीड़ से लगातार बचना होगा।  इस दौरान मास्क लगाने और शारीरिक दूरी के नियमों को मानना होगा। 

पिछले दिनों एक आधिकाकरी सूत्र ने बताया था कि जनवरी में महामारी की चरम स्थिति की तुलना में कोविड के ताजा मामलों के साथ-साथ संक्रमण दर बहुत कम हो गई है। ऐसे में डीडीएमए की शुक्रवार को बैठक में शेष प्रतिबंध हटाने पर चर्चा होगी। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। चर्चा इस बात पर भी हुई है कि दिल्ली में कोरोना की दर 0.8 प्रतिशत है, ऐसे में तमाम प्रतिबंधों को हटाया जा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized