Connect with us

Uncategorized

अलर्ट: भीषण गर्मी के लिए रहें तैयार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

मौसम विभाग (MID) ने कहा कि फरवरी महीने में रिकार्ड गर्मी के बाद मार्च में अंतिम पखवाड़े में हुई बारिश के कारण अभी मौसम ठंडा है, लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर इलाकों में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य व पूर्वी राज्यों में लू भी खूब चलेगी। विभाग के पूर्वनामुमान के मुताबिक, तीन और चार अप्रैल को उत्तर पश्चिम भारत में बारिश/आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है।

अप्रैल से चलेगी लू

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और हरियाणा में इस बार अप्रैल में सामान्य से अधिक दिन लू चलेगी। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर लू चलती है। हालंकि, उत्तराखंड ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पडेगा।

लू कब चलती है?

जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाए तो माना जाता है कि लू चल रही है। इस बार लू वाले दिनों की संख्या अधिक रहने की संभावना है।

गर्म रहा फरवरी महीना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बीता फरवरी महीना वर्ष 1901 के बाद सबसे अधिक गर्म रहा। वहीं, मार्च में सात बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 37.6 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य (29.9 मिलीमीटर) से अधिक है, जबकि पिछले वर्ष 2022 में मार्च सबसे गर्म व 121 वर्षों में तीसरा सबसे सूखा मार्च का महीना था।

अप्रैल में सामान्य वर्षा होने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार अप्रैल में सामान्य वर्षा होने की उम्मीद है। अप्रैल में सामान्य तौर पर देशभर में 39.2 मिमी बारिश होती है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है, जबकि पूर्व व उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts