Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

अलर्ट: कल भारी बारिश दून, नैनीताल, उत्तरकाशी, बागेश्वर में होगी झमाझम

खबर शेयर करें -

देहरादून। भीषण गर्मी के बीच उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज , मौसम विभाग ने 3 मई को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
वहीं, 4 और 5 मई को मध्यम बारिश के साथ आंधी तूफान की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान के मुताबिक प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है वहीं पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से हवा में बढ़ते दबाव के चलते 3 मई को पूरे प्रदेश में आंधी झकड़ के साथ भारी बारिश हो सकती है ।

देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि जहां दो मई तक प्रदेश के भीतरी जिलों में बारिश देखने को मिलेगी तो वहीं पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद 3 मई को उत्तराखंड के सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ आंधी और ओलावृष्टि भी होने में आसार हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और उत्तरकाशी जिले में 3 मई को सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 4 और 5 मई को भी प्रदेश के सभी जिलों में मध्यम बारिश के साथ आंधी तूफान देखने को मिलेगा. उनके मुताबिक, 3 मई से 5 मई तक होने वाली बारिश वनाग्नि पर रोक लगाने में सहायक साबित होगी। वहीं, बारिश से तापमान में गिरावट आने से भी लोगों को तपिश से राहत मिलेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts