Connect with us

Uncategorized

अफसोस: तीन हजार के लेन-देन में दोस्तों ने मार डाला दोस्त, शव दफनाया

देहरादून। देहरादून में तीन हजार रुपये की लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने ही गुमशुदा पवन की गला दबाकर हत्या की थी। शराब के नशे में उन्होंने शव को गड्ढे में दबा दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तीन दिन पहले राजपाल कश्यप पुत्र श्याम सिंह निवासी कारबारी कश्यप बस्ती ने नया गांव चौकी में तहरीर दी थी। बताया कि उनका चचेरा भाई पवन कश्यप नौ जुलाई को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। पटेलनगर कोतवाली में पवन की गुमशुदगी दर्ज की गई।

इसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस टीमों ने पीड़ित परिवार से पूछताछ कर घटनास्थल के आसपास के रास्तों पर लगे 13 सीसीटीवी कैमरे खंगाले।

साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। सीसीटीवी फुटेज में पवन, अंकित और विक्रम पुत्र स्व. जगदीश सिंह निवासी कारबारी साईंलोक कॉलोनी नया गांव के साथ जाता दिखा। पुलिस दोनों के घर पहुंची तो वे घर के पास ही खड़े मिले। पुलिस दोनों को पकड़कर चौकी ले आई और कड़ाई से पूछताछ की। इस दौरान दोनों टूट गए और पवन की हत्या की बात कबूली। दोनों की निशानदेही पर पवन का शव कारबारी के जंगल से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर रविंद्र यादव ने बताया कि अंकित, पवन और विक्रम दोस्त थे। पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसकी पवन के साथ तीन हजार रुपये की देनदारी थी। घटना के दिन तीनों कारबारी के जंगल में गए। वहां तीनों ने जमकर शराब पी। इसी दौरान उनका पवन से झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों ने पवन की गला दबाकर हत्या कर दी और पास ही लकड़ी से गड्ढा खोदकर शव दबा दिया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts