Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

मेरठ के कॉलेज में ऐलानिया कत्ल, सहारनपुर में 10वीं के छात्र को गर्दन में मारी गोली 

खबर शेयर करें -

छात्रों पर बुधवार आफत बनकर टूटा। मेरठ के एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र निखिल का ऐलानिया कत्ल कर दिया गया। वहीं, सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में 10वीं के छात्र वंश की हत्या कर दी गई।

मुख्य आरोपी को दबोचा

मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के अंदर ही कुछ छात्रों ने साथी छात्र निखिल की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को सुरक्षा कर्मियों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। निखिल के पिता पुष्पेंद्र तोमर की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया गया कि मंगलवार को विवाद के बाद अभिषेक ने निखिल को 24 घंटे में हत्या करने की धमकी दी थी।

निखिल बड़ौत के शिकोहपुर का रहने वाला था। निखिल का अभिषेक व उसके साथियों से विवाद चल रहा था। मंगलवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

सहारनपुर में 10वीं के छात्र को गोली मारी
सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान स्थित गोचर कृषि इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्र वंश का बुधवार को मदरलैंड पब्लिक स्कूल के पास शव मिला। उसकी गर्दन में गोली लगी थी। वंश मोहल्ला इकराम निवासी जितेंद्र उर्फ बिल्लू का बेटा था। बुधवार सुबह वह कॉलेज के लिए निकला था। दोपहर में उसका शव मिला।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts