Connect with us

Uncategorized

अजब-गजब : फेसबुक पर प्यार हुआ इज़हार हुआ, स्वीडन की गोरी बनेगी पवन की दुल्हनिया, शादी रचाने पहुंची भारत

खबर शेयर करें -

सरहदों से ऊंचा मुकाम होता है प्यार का। स्वीडन से चलकर एक युवती शुक्रवार को एटा के अवागढ़ पहुंची। यहां के रहने वाले युवक से उसका दस साल से फेसबुक पर प्यार चल रहा था। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज के साथ पारंपरिक रूप से विवाह किया। कस्बा अवागढ़ के जलेसर रोड निवासी गीतम सिंह मोटर साइकिल रिपेयरिंग का कार्य करते हैं। उनके पुत्र पवन बीटेक कर देहरादून में नौकरी करने लगे। फेसबुक के जरिये स्वीडन की क्रिस्टन लिवर्ट उनके संपर्क में आईं। दोनों की फेसबुक मित्रता कुछ दिनों बाद प्यार में बदल गई।

दोनों की फोन कॉल और वीडियो कॉल के जरिये बातचीत होने लगी। करीब एक साल पहले क्रिस्टन आगरा में आई, जहां जाकर पवन उससे मिले। दोनों ने प्यार की निशान ताजमहल को साथ में देखा। इसके साथ ही शादी करने का फैसला भी कर लिया। पवन ने बताया कि मेरे और क्रिस्टन के परिवार वालों को इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है। सभी की सहमति से शादी हो रही है। वैवाहिक कार्यक्त्रम को लेकर शुक्रवार को सुबह से ही पवन के घर में खुशियां छाई हुई थीं। हल्दी, मंडप आदि का कार्यक्रम शाम तक कर लिया गया। क्रिस्टन फ्लाइट से पहले आगरा पहुंचे। देर शाम अवागढ़ में आ गई।

यहां जलेसर रोड स्थित प्रेमादेवी स्कूल में दोनों का विवाह कार्यक्त्रम कराया गया। पिता गीतम सिंह ने बताया कि बच्चों की खुशी में ही हमारी खुशी है। हम पूरी तरह से इस शादी से सहमत हैं। उधर, विदेश से आई दुल्हन की खबर पूरे कस्बे में फैल गई। दुल्हन और अनोखी शादी को देखने के लिए तमाम लोग वहां पहुंच गए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts