Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

अजब! प्रेग्नेंट डॉग के लिए घरवालों ने रखी गोदभराई की रस्म, चूड़ी पहनाकर ऐसे की पूजा

खबर शेयर करें -

इंसान और कुत्ते के बीच का रिश्ता बहुत ही खास होता है. जानवरों की बात करें तो इंसान को कुत्ते बेहद प्रिय होते हैं. इन दिनों तमिलनाडु से एक वीडियो सामने आ रहा है. इस वीडियो में एक फैमिली अपनी प्रेग्नेंट डॉग के लिए हैरान करने वाला काम करती है. दरअसल, फैमिली अपनी प्रेग्नेंट डॉग के लिए गोदभराई की रस्म का आयोजन करती है. सिर्फ यही नहीं इस मौके पर फैमिली के सारे सदस्य एकत्रित होते हैं और भोज का आयोजन किया जाता है.

प्रग्नेंट डॉग की गोदभराई

Metro नामक न्यूज वेबसाइट ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर इसका एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूरा परिवार मिलकर प्रेग्नेंट डॉग की गोदभराई की रस्म निभा रहा है. इस दौरान घरवालों ने किसी प्रेग्नेंट महिला की तरह डॉग की चूड़ी पहनाकर पूजा भी की. इसके साथ ही घरवाले टीका लगाकर प्रेग्नेंट डॉग को माला पहनाते दिख रहे हैं.  

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पूजा-पाठ के बाद प्रेग्नेंट डॉग को पांच तरह के चावल खिलाए गए. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं. आप घरवालों को अपनी प्रेग्नेंट डॉग को डाबू बुलाते सुन सकते हैं. घरवाले अब अपनी डॉग के हेल्दी बच्चों का इंतजार कर रहे हैं. प्रेग्नेंट डॉग की गोदभराई के मौके पर परिवार के लोग जमकर जश्न मनाते भी नजर आ रहे हैं. देखें दिल को छू लेने वाला वीडियो-

अपना दिल हार बैठे सोशल मीडिया यूजर्स

गोदभराई की रस्म के अनुसार, प्रेग्नेंट डॉग के साथ-साथ घरवालों के लिए काफी सारे खाने भी बने. परिवार के लोगों ने खुद अपने हाथों से प्रेग्नेंट डॉग को प्रसाद खिलाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों के दिल को छू रहा है. वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग डॉग को ‘किस्मत का धनी’ बता रहे हैं, जबकि कई लोगों ने कहा कि डॉग के लिए यह थकाने वाला कार्यक्रम था. फिलहाल ज्यादातर लोगों को डॉग के लिए रखी गई गोदभराई की रस्म पसंद आई है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts