Connect with us

Uncategorized

अग्निपथ योजना: उत्तराखंड के राज्यपाल बोले- 4 साल की सेवा में अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का संदेश लेकर जाएंगे अग्निवीर

देहरादून. केन्द्र सरकार द्वारा लाई गई अग्निपथ योजना को उत्तराखंड के राज्यपाल ने युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण योजना बताया है. इस योजना को देश की सुरक्षा के लिए ‘अतिमहत्वपूर्ण’ बताते हुए उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने रविवार को कहा कि 75 फीसदी अग्निवीर चार साल देश की सेवा करने के बाद समाज में अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का एक अहम संदेश लेकर जाएंगे.

राजभवन नैनीताल में मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के लिए अतिमहत्वपूर्ण है और इसके आने से देश की सेना और ज्यादा शक्तिशाली होने वाली है. उन्होंने कहा, ‘ चार साल के बाद 75 फीसदी अग्निवीर जब समाज में जाएंगे तो वे अपने साथ अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का एक संदेश लेकर जाएंगे जो अपने आप में एक बडा कदम होगा.’

अग्निवीरों को आरक्षण देने के निर्णय को बताया सराहनीय
रक्षा एवं गृह मंत्रालय समेत कई राज्यों द्वारा अग्निवीरों को आरक्षण दिए जाने के निर्णय को सराहनीय बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनका विश्वास है कि भविष्य में अन्य सरकारी और निजी क्षेत्र भी अग्निवीरों को प्रोत्साहन देने के लिये आयेंगे. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के संबंध में उनकी कई सैनिकों, पूर्व सैनिकों और युवाओं से बात हुई है और सभी ने इसे ऐतिहासिक एवं देशहित की योजना बताया है.

भारतीय सेना में बढ़ेगी नौजवानों की संख्या
राज्यपाल ने कहा कि अग्निपथ योजना से भारतीय सेना में नौजवानों की संख्या अधिक होगी तथा इससे सेना के अंदर कौशल एवं आधुनिकता का भी और अधिक विकास होगा. उन्होंने कहा कि जब वह 1977 में सेना में शामिल हुए थे तो सेना में ‘एज प्रोफायलिंग’ सही करने एवं जवानों में कौशल और तकनीक बढ़ाने जैसी कई चुनौतियां थीं, लेकिन अग्निपथ योजना से ये समस्याएं हल हो जाएंगी.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts