Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

यूपी के बाद उत्तराखंड रोडवेज ने बढ़ाया किराया, दिल्ली-देहरादून सहित इन शहरों के लिए बस में सफर 10-15 तक फीसदी महंगा 

खबर शेयर करें -

यूपी के बाद अब उत्तराखंड रोडवेज ने भी बढ़ी टोल दरों का हवाला देकर किराया बढ़ा दिया है। इसी के साथ अब काशीपुर से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को 10 रुपये अतिरिक्त चुकाने पड़ेंगे। वहीं देहरादून का सफर भी 15 रुपये महंगा हो गया है। काशीपुर रोडवेज डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल के मुताबिक, जिन मार्गों पर टोल रूट हैं वहां के किराये में दस से लेकर 15 रुपये तक का इजाफा किया गया है।

उन्होंने बताया है कि देहरादून, दिल्ली सहित अन्य शहरों के लिए चलने वाली रोडवेज बसों का किराया बढ़ चुका है। काशीपुर से दिल्ली का किराया पहले 295 रुपये तय था।  नई दरें लागू होने के बाद अब किराया 305 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह काशीपुर से देहरादून का पहले किराया 315 रुपये था। अब यह बढ़कर 330 रुपये हो गया है।

इसके अतिरिक्त लखनऊ, चंडीगढ़ के मार्ग पर 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही जयपुर मार्ग पर भी 15 रुपये बढ़ गये हैं। परिवहन निगम ने जो बढ़ोतरी की है वह केवल टोल टैक्स की दरों की वजह से की है। और जहां टोल बढ़ा है सिर्फ उन्हीं मार्गों पर किराये में इजाफा हुआ है। आगरा और हरिद्वार जाने वाली बसों का किराया फिलहाल नहीं बढ़ा है। 

रोडवेज का बढ़ा किराया अपडेट न होने से बसें लेट 
उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली और देहरादून रूट पर बसों का किराया एक हफ्ते में दोबारा बढ़ा दिया है। शनिवार देर रात किराये में बढोतरी की गई है। इसके पीछे टोल शुल्क बढ़ने की बात कहते हुए दोनों रूटों में 5-5 रुपये का इजाफा किया गया है। हल्द्वानी से दिल्ली के लिए 380 रुपये और देहरादून के लिए 440 रुपये किराया चुकाने होंगे।  

रोडवेज मुख्यालय से किराये में इजाफा होने की वजह से रविवार सुबह तक बढ़ा हुआ किराया अपडेट नहीं हो पाया था। सर्वर में किराया अपडेट न होने की वजह से हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो में ई टिकट मशीनें अपडेट होने में देरी हुई। इस वजह से बसें आधे-आधे घंटे देरी से रवाना हुई। तड़के रवाना होने वाली कुछ बसों को टिकट बुक के साथ रवाना करना पड़ा।

मशीनों को लोड करने में सुबह 11 बजे तक दिक्कत हुई।  हल्द्वानी डिपो की वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी इंद्रा भट्ट ने बताया कि टोल शुल्क बढ़ने से दिल्ली से देहरादून रूट के किराये में इजाफा हुआ। रविवार को कुछ समय के लिए मशीनें अपडेट होने में दिक्कत आई थी। लेकिन 11 बजे बाद स्थिति सामान्य हो गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts