Connect with us

Uncategorized

शिवलिंग के बाद ज्ञानवापी में हनुमान की मूर्ति के मिले सबूत

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी विवादित ढांचे के सर्वे के बाद लगातार एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। हाल में ही विभिन्न कलाकृतियों समेत शिवलिंग होने के सबूत मिल चुके हैं। वहीं अब विवादित ढांचे के अंदर से हनुमान जी की मूर्ति होने के सबूत मिले हैं। यह खुलासा करीब 154 साल पुरानी तस्वीर से हुआ है।

ज़ी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश फोटोग्राफर सैमुअल बॉर्न ने 1868 में एक तस्वीर ली थी जिसमें ज्ञानवापी परिसर में भगवान शिव के प्रमुख सेवक नंदी और भगवान हनुमान की मूर्ति के साथ परिसर में मौजूद खंभों पर हिंदू शिल्पकृतियां तथा घंटा लगा हुआ दिखाई दे रहा है।‌ यह तस्वीर वर्तमान में अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित ‘द म्यूजियम ऑफ फाइन आर्ट्स में संभाल कर रखी गई है।

तस्वीरों को देखकर ज्ञानवापी विवादित ढांचे की कहानी स्पष्ट हो जाती है कि जिस मस्जिद परिसर पर मुस्लिम पक्ष अपना दावा कर रहा है। यह रिपोर्ट उन दावों की पोल खोलती है और हिंदू पक्ष के दावे को मजबूत कर रही है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts