Connect with us

अपराध

प्रदेश में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद “ऑपरेशन प्रहार” से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

प्रदेश में मुख्यमंत्री के आदेश के बाद “ऑपरेशन प्रहार” से अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश9

 

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जाएगा। देहरादून में हाल ही में हुई आपराधिक घटनाओं की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा आज पुलिस मुख्यालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, आईजी एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे, एसएसपी देहरादून श्री प्रमेंद्र डोबाल तथा एसएसपी एसटीएफ श्री अजय सिंह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट रूप से जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए निर्देश दिए गए कि आईजी गढ़वाल देहरादून की कानून-व्यवस्था की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। एसएसपी देहरादून अधीनस्थ अधिकारियों की स्पष्ट टास्किंग कर उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करें तथा क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखें। क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी स्वयं फील्ड में सक्रिय रहकर चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाएं और बैरियर्स पर सघन चेकिंग सुनिश्चित करें। विशेष रूप से प्रातःकालीन समय में क्षेत्राधिकारी पुलिसबल की उपस्थिति और सक्रियता बढ़ाएं।

आईजी एसटीएफ एवं एसएसपी एसटीएफ को देहरादून में सक्रिय आपराधिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सत्यापन अभियान के अंतर्गत पीजी एवं किरायेदारों का सघन सत्यापन कराया जाए तथा होम-स्टे में संचालित गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही निर्धारित समय के बाद संचालित हो रहे बार एवं पब्स पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट कहा कि राजधानी देहरादून में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु एक विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण मुस्तैदी, सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts