Connect with us

Uncategorized

पीएम मोदी के बाद ’जिहादी दुल्हन’….. बीबीसी ने खड़ी कर ली अपने लिए एक और मुसीबत, भारत और ब्रिटेन में सातवें आसमान पर लोगों का पारा

पीएम मोदी पर विवादित डॉक्यूमेंट्री बनाने वाली बीबीसी के सामने अब नई मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं। बीबीसी ने अब एक ’जिहादी दुल्हन’ पर डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम ’द शमीमा बेगम स्टोरी’ रखा गया है। इसको लेकर ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर विरोध शुरू हो गया है। लोग बीबीसी के सब्सक्रिप्शन को रिन्यू नहीं कराने की बात कह रहे हैं। दरअसल 2015 में ब्रिटेन में रहने वाली शमीमा बेगम नाम की एक 15 साल की लड़की भाग कर सीरिया चली गई थी। यहां उसने इस्लामिक स्टेट जॉइन कर लिया था। यहां उसने एक लड़ाके से निकाह कर लिया था। इसके बाद वह पूरी दुनिया उसे ’जिहादी दुल्हन’ के नाम से जानने लगी थी। शमीमा के माता-पिता बांग्लादेशी मूल हैं।

अब 23 साल की हो चुकी शमीमा बेगम वापस यूके लौटना चाहती है लेकिन सरकार इसकी इजाजत नहीं दे रही है। उसके ब्रिटेन में लौटने को लेकर कोर्ट में एक मामला भी चल रहा है। अब शमीमा के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए बीबीसी ने एक 90 मिनट की डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है। बताया जाता है कि बीबीसी ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में दिखाया है कि शमीमा को अपने सीरिया जाने के फैसले पर दुख है। लोग इसी पर भड़के हुए हैं। ब्रिटेन के लोगों का कहना है कि एक आतंकवादी के समर्थन में इस तरह की डॉक्यूमेंट्री बनाकर बीबीसी हिंसा को बढ़ावा देना चाहती है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts