Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

मुख्यमंत्री से मिलने के बाद मुसलमानों ने टाल दी महापंचायत, पढ़िये CM ने क्या भरोसा दिलाया

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी के पुरोला की घटना के बाद दून में महापंचायत करने पर अड़े मुस्लिम समुदाय ने मुख्यमंत्री से मिलने के बाद देर रात महापंचायत को स्थगित कर दिया। आयोजकों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें पुरोला जैसी घटना दोबारा न होने और सांप्रदायिक सौहार्द खराब करने वालों से सख्ती से निटपने का आश्वासन दिया है। पुरोला की घटना के बाद मुस्लिम समुदाय ने दून में 18 जून को महापंचायत का ऐलान किया था। मुस्लिम समुदाय के ऐलान के बाद प्रदेश में तनाव का माहौल बन गया था। पुलिस प्रशासन लगातार मुस्लिम समुदाय से वार्ता कर रहा था, लेकिन वह महापंचायत पर अड़े हुए थे।

बुधवार देर रात डीआईजी, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के साथ महापंचायत के आयोजकों ने बैठक की। इसमें उन्होंने बृहस्पतिवार को इस मामले में डीजीपी और मुख्यमंत्री से मिलने के बाद उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार को दोपहर में आयोजक डीजीपी अशोक कुमार से मिले, लेकिन वार्ता के बाद उन्होंने ऐलान किया कि महापंचायत को टाला नहीं जाएगा। चाहे पुलिस प्रशासन उन्हें जेल में ही क्यों न डाल दे।

साथ ही उन्होंने मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की भी मांग की। इसके बाद आयोजकों ने देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। आयोजक मुफ्ती रईस, याकूब सिद्धिकी, जावेद खान, आकिब कुरैशी, रजिया बेग, लताफत हुसैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि पुरोला जैसी घटना दोबारा नहीं होगी। देर रात एसएसपी से मुलाकात के बाद आयोजकों ने महापंचायत को स्थगित करने की घोषणा कर दी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts