Connect with us

Uncategorized

अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की दस्तक, हल्द्वानी के इन इलाकों में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी दी है कि जनपद के जवाहर नगर वार्ड हल्द्वानी एवं नई बस्ती वार्ड, काठगोदाम में सूअर पशुओं में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की रोग की पुष्टि हुई है। अफ्रीकन स्वाइन फीवर रोग की पशुओं में रोकथाम हेतु जवाहर नगर वार्ड हल्द्वानी एवम नई बस्ती वार्ड काठगोदाम को तीन भागों में विभाजित किया गया है। रोग की रोगथाम हेतु इन्फैक्टैड जोन जवाहर नगर वार्ड हल्द्वानी एवं नई बस्ती काठगोदाम में 01 किमी की परिधि को इन्फैक्टेड जोन घोषित किया गया। इन्फेक्टेड जोन में सूअर मांस/सूअर मांस की दुकानों, सूअर आवागमन पर पूर्ण से प्रतिबिन्धत रहेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को संक्रमित वार्डाे एवं स्थानों में डिसइन्फेक्शन फ्यूमिगेशन तथा टिक्स की रोकथाम के उपाय व इन्फैक्टेड जोन में आने वाले सूअर पशुओं की कलिंग करते हुए कार्कसेस को वैज्ञानिक तरीके से डिस्पोजल सुनिश्चित किया जाए। सर्विलांस जोन अर्थात इन्फैक्टेड ज़ोन से 10 किमी की परिधि में आने वाले क्षेत्र को सर्विलान्स जोन घोषित किया जाता है। इस क्षेत्र में भी सूअरों का आवागमन पूर्णतया वर्जित रहेगा। इस सम्बन्ध में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक 15 दिनों के अन्तराल में उक्त क्षेत्र से सूअरों के प्राप्त नमूने जांच हेतु आईसीएआर निसाद प्रयोगशाला भोपाल भेजी जाए। सर्विलान्स जोन से बाहर के जनपद नैनिताल के समस्त क्षेत्र को डिजीज फ्री जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में कोई भी सूअर पशु अन्य क्षेत्रों में न ही भेजा जाएगा और न ही लाया जाएगा। यह प्रतिबन्ध आगामी दो माह अथवा क्षेत्र में रोग प्रकोप की सूचना शून्य होने तक लागू रहेगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts