Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

किशोरी के साथ हैवानियत, दरिंदगी की हदें पार, लाश पर बर्बरता के निशान कांप उठे परिजन

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। टूंडला में एक किशोरी का शव मिला है। बताया गया है वो शुक्रवार दोपहर घर से लापता हुई थी। परिजन उसकी रात भर तलाश करते रहे। चरी के खेत में जब लाश पड़ी देखी तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

किशोरी की बेहद ही बर्बरता के साथ हत्या की गई। उसके हाथों में कील ठोंकी गई और आंखें भी निकाल ली गईं। शव अर्धनग्न हालात में मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10वीं छात्रा शुक्रवार दोपहर दो बजे के बाद लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले समझा गांव में ही किसी के घर होगी। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने गांव में पड़ोसियों, उसकी सहेलियों आदि से जानकारी ली, लेकिन उसका कहीं पता नही चला।

परिजन रातभर उसकी हर संभव स्थान पर तलाश करते रहे। सुबह के समय एक ग्रामीण शौच के लिए खेत पर गया, तो चरी के खेत में उसका शव पड़ा देख चीखता हुआ गांव पहुंचा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized