Connect with us

Uncategorized

आदि कैलाश भी मानसरोवर के समान, कुमाऊं कमिश्नर पहुचे आदि कैलाश व गौरीकुंड

पिथौरागढ़। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पैदल यात्रा कर आदि कैलाश व गौरी कुण्ड पहुंचे। इस पैदल यात्रा में उन्होंने सीमांत गांवों के लोगों की समस्याओं को जाना। विकास कार्यो की भी जानकारी ली। कहा कि सीमांत के गांवों के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। इनका लाभ पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए।
आदि कैलाश व गौरीकुंड के दर्शन भी कुमाऊं कमिश्नर ने किए। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश धार्मिक पर्यटन में रुचि रखने वालों के लिए स्वर्ग के समान है। समुद्र तल से 6191 मीटर की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम कैलाश मानसरोवर की तरह ही यात्रा का संचालन करता है। श्री रावत ने कहा कि आदि कैलाश के दर्शन से सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि कैलाश की यात्रा पर न जा पाने वाले लोगों को आदि कैलाश की यात्रा अवश्य करनी चाहिए।

आदि कैलाश के महंत द्वारा बताया गया कि आदि कैलाश को छोटा कैलाश भी कहा जाता है। आदि कैलाश में भी कैलाश के समान ही पर्वत है। मानसरोवर झील की तर्ज में पार्वती सरोवर है। आदि कैलाश के पास गौरीकुंड है। कैलाश मानसरोवर की तरह ही आदि कैलाश की यात्रा भी अति दुर्गम यात्रा मानी जाती है। ज्योलिंगकांग से आदि कैलाश के दर्शन होते हैं। आदि कैलाश से 2 किमी आगे खूबसूरत पार्वती सरोवर है। आदि कैलाश पर्वत की जड़ में गौरीकुंड स्थापित है। पार्वती सरोवर और गौरीकुंड में स्नान का विशेष महत्व बताया जाता है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts