Connect with us

उत्तराखण्ड

योजनाओं की हकीकत जानने गांव पहुंचे अपर सचिव लक्ष्मण, बाराकोट ब्लॉक में विकास कार्यों की समीक्षा

 

योजनाओं की हकीकत जानने गांव पहुंचे अपर सचिव लक्ष्मण, बाराकोट ब्लॉक में विकास कार्यों की समीक्षा

चम्पावत। उत्तराखंड शासन के निर्देश पर अपर सचिव लक्ष्मण सिंह ने बाराकोट विकासखंड मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए।

खंड विकास अधिकारी अवनीश कुमार उपाध्याय ने कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास, पेयजल, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण और मनरेगा सहित विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

अपर सचिव ने ग्राम नौमाना का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने डेयरी इकाई, पंचायत पुस्तकालय, प्राथमिक विद्यालय, एएनएम केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, पेयजल टैंक और मनरेगा से निर्मित परिसंपत्तियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान महिला स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। अपर सचिव ने समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्रामीण उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

उन्होंने शंखपाल-चोमेल क्षेत्र स्थित होम स्टे में रात्रि विश्राम कर राज्य सरकार की होम स्टे योजना की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि चम्पावत का प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रही है।

अपर सचिव ने कहा कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, पारदर्शिता और जनभागीदारी से विकास कार्यों में गुणवत्ता आती है। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts