Connect with us

Uncategorized

भाजपा में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा, पार्टी आधारित पार्टी में सबका सम्मान: भट्ट

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इस पाटी में ही कार्यकर्ता की सम्मान मिलता है। आज मेरे केंद्र सरकार में मंत्री होने के पीछे भी कार्यकताओं की मेहनत है।
भारतीय जनता पार्टी कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की अध्यक्षता में नैनीताल जिले की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को नैनीताल जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला ने आगामी नैनीताल जिले के सभी मण्डलो में होने वाले आगामी कार्यक्रमों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनो में हरेला पर्व, वृक्षारोपण अभियान, बूथ सशक्तिकरण प्रधानमन्त्री के मन की बात एवं हर घर तिरंगा जैसे आदि महत्वपूर्ण कार्यक्रम सभी मण्डलो में सम्पन्न होगे। सभी मण्डल अध्यक्ष आगामी कार्यक्रमों को अपने मण्डलों एवं बूथों में इन कार्यक्रमो को सम्पन्न करायेगे।
केन्द्रीय एवं रक्षा राज्य मन्त्री अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। आज सांसद एवं केन्द्रीय रक्षा राज्य मन्त्री बनने का जो मुझे अवसर प्राप्त हुआ प्रत्येक कार्यकर्ता की मेहनत का परिणाम है।
बैठक में नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्या, प्रदेश मन्त्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, कुमाऊ मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, हरिमोहन अरोरा, प्रताप बोरा, जिला मीडिया प्रभारी संजय दुम्का,भुवन जोशी, हरीश भट्ट, दिनेश खुल्बे, विनीत अग्रवाल, श्रीमती रूचि गिरी, नवीन भट्ट, दीपक जोशी, श्रीमती कमला आर्या, मुकेश बेलवाल, संजीव कुवर, पुष्कर जोशी, राजेन्द्र भाकुनी, योगेश रजवार आदि लोग उपस्थित थे।
बैठक का संचालन जिला महामन्त्री प्रदीप जनौटी एवं कमल नयन जोशी ने किया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts