Connect with us

Uncategorized

अमरीका में भारतीय परिवार के साथ क्रूरता की सभी हदें पार, अपहरण के बाद बेहरमी से हत्या

अमेरिका में अपहृत चारों भारतवंशियों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी है। कैलिफोर्निया के शेरिफ ने उनके मारे जाने की पुष्टि की। मृतकों में एक दंपती, उनकी आठ साल की बच्ची व बच्ची का चाचा शामिल है। आशंका है कि अपहर्ता ने ही चारों की हत्या कर दी। बता दें अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के मर्सिड शहर में सोमवार को चार भारतवंशियों जसदीप सिंह 36, उनकी पत्नी जसलीन कौर 27, उनकी आठ माह की बच्ची आरुही और जसदीप के भाई अमनदीप सिंह 39 का अपहरण कर लिया गया था। चारों के शव एक बगीचे में पाए गए हैं। अपहरण के मामले में अमेरिकी पुलिस ने कल एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। वह खुद भी गंभीर हालत में मिला था। समझा जा रहा है कि उसने खुदकुशी का प्रयास किया था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts