Connect with us

अपराध

नैनीताल में जंगल की आग बुझाते समय हादसा, वन विभाग कर्मी की फिसलकर मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

 

नैनीताल में जंगल की आग बुझाते समय हादसा, वन विभाग कर्मी की फिसलकर मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

नैनीताल के बिड़ला चुंगी क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। वन विभाग के एक दैनिक कर्मी की पहाड़ी से फिसलकर मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह जंगल में आग लगने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। आग पर काबू पाने की कोशिश के दौरान बिड़ला निवासी आनंद राम अचानक संतुलन खो बैठे और गहरी ढलान में गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उनके पास कोई सुरक्षा उपकरण नहीं था, जिससे गिरने पर उनके सिर में गंभीर चोट आई।

घायल अवस्था में उन्हें 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।

पूर्व सभासद दीपक कुमार भोलू ने आरोप लगाया कि वन विभाग के कर्मियों को बिना फायर सूट, हेलमेट और अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरणों के ही आग बुझाने भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा इंतजाम होते, तो यह हादसा टल सकता था।

ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वन क्षेत्राधिकारी ललित कार्की ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts