Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal 5th May 2022: मेष राशि के जातकों को होगा वित्तीय लाभ, वहीं इन लोगों को रहेगा तनाव

खबर शेयर करें -

Aaj ka Rashifal 5th May 2022: आज 5 मई गुरुवार का दिन के साथ वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है जो 10 बजकर 02 AM तक रहेंगी उसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। आज का दिन हर प्रकार के शुभकार्य, यज्ञ, हवन, अग्नि प्रज्वलित, भूमिपूजन, गृहप्रवेश विवाह से जुड़ें कार्यों के लिये अत्यंत ही शुभ है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन ।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेंगे। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में सभी कार्य उत्साहपूर्वक पूर्ण करेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कामकाज के सिलसिले में छोटी मोटी यात्रा हो सकती है। आज अपनी बोल वाणी पर नियंत्रण रखें बेवजह किसी बहस में न पड़े। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रियजन के साथ घूमने फिरने जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन मौज मस्ती में बीतेगा।। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति हो सकती है स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आज किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें बोलने से पहले सोच समझ लें अपने कार्यालय में झगड़ा करने से बचें। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। परिवारजनों के साथ किसी मनोरंजक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रेम में गहराई बढ़ सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई नई योजनाओं पर विचार करेंगे व किसी बड़ी आर्थिक योजना पर पूंजी निवेश भी कर सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक रहेंगी। व्यापारी वर्ग को कोई बड़ी डील मिलने की प्रसन्नता रहेंगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अध्ययन अध्यापन से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों से तनाव दूर होगा आपसी प्रेम बढ़ेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है प्रोफेशनल जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जबकि व्यक्तिगत जीवन में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अस्त व्यस्त दिनचर्या की वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे जिस वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वरीष्ठ अधिकारियों की नाराज़गी का सामना हो सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।वाहन खरीदने का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।परिवारजनों के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिंस वजह से थकान व आलस्य बना रहेगा। अच्छा होगा कि आप किसी बेकार की बहस में न पड़े बेकार पड़े वाणी पर संयम रखें। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित हो धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्यजीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में मतभेद बढ़ सकता है धैर्य से काम लें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।व्यापारी वर्ग को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन से उपहार प्राप्त हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार के साथ भावनात्मक मजबूती महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पूर्व में अटकी आर्थिक योजनाओं पर विचार करके ही पूंजी निवेश करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। संयम से काम लें। सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में मजबूती आएंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी किसी भी प्रकार का नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है नेम,फेम से बढ़ सकता है।परिवार में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे आपसी समझ बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है प्रियजन के साथ घूमने जा सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।कार्यक्षेत्र में कोई भी फैसला सोच समझकर लें, जल्दबाजी में लिए गए निर्णय परेशानी का सबब बन सकते हैं। यदि किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो दिन शुभ रहेगा।परिवार में चल रहा तनाव समाप्त होगा आपसी विश्वास बढ़ेगा। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम है दिन यादगार रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठजनों की टीका के चलते तनाव रह सकता है बेवजह किसी बहस में न पड़े शांति बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। धन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बना सकते है किन्तु जल्दबाजी में निर्णय न लें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में छोटे मोटे मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। कामकाज करने के तरीकों में फेरबदल कर के आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।भूमि, भवन,वाहन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। कला के क्षेत्र कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। परिवार में भाई बहनों से मतभेद उभर सकते हैं वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आप प्रसन्न रहेंगे, सभी सोचे हुए कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में चल रहे गतिरोध आपकी कड़ी मेहनत के दम पर समाप्त होंगे। वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ के अवसर मिलेंगे। छात्रों को मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। मित्र मंडली के साथ समय बिताएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है समय साथ में बिताएंगे।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page