Connect with us
आज का राशिफल 4 मई 2023 : गुरुवार 4 मई को भाग्‍य मेष, कर्क और सिं‍ह समेत 5 राशियों का साथ दे रहा है। मेष राशि के लोगों को जीवनसाथी से हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। कर्क राशि के लोगों को करियर में नए अवसर प्राप्‍त होंगे तो सिंह वालों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। आइए जानते हैं आपका राशिफल क्‍या कहता है।

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal, 4 May 2023: तुला राशि में चंद्रमा गोचर, गजकेसरी योग का मिलेगा कर्क और कुंभ सहित 4 राशियों को लाभ

खबर शेयर करें -

Dainik Rashifal, 4 May 2023: आज गुरुवार को चंद्रमा का संचार कन्या उपरांत तुला राशि में हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर से चंद्रमा का सूर्य,बुध,गुरु और राहु से समसप्तक योग बन रहा है। इसके साथ ही आज गजकेसरी योग भी निर्मित हो रहा है। इन स्थितियों में आज का दिन ज्योतिषीय गणना के अनुसार कर्क और कुंभ राशि के लिए लाभप्रद रहेगा। जानिए अपना राशिफल ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से।

मेष राशि : जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा

मेष राशि : जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा

मेष राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज इनके कारोबार और व्यावसायिक क्षेत्र में सुधार होगा। आय के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाह रहे हैं तो इसमे सफलता मिलेगी, जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। दोपहर के बाद का शाम अधिक अनुकूल रहेगा। आपके रुके हुए काम बनने से खुशी मिलेगी। आज आपकी मुलाकात किसी मित्र या परिचित से हो सकती है, जिससे लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। मंगल स्तोत्र का पाठ करें।

वृषभ राशि : व्यापार में कोई नया अनुबंध मिलेगा

वृषभ राशि : व्यापार में कोई नया अनुबंध मिलेगा

वृषभ राशि वालों को आज राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकते हैं। व्यापार में आज कोई नया अनुबंध मिलने से आपके लाभ और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माता की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।

आज भाग्य 73% तक आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का अभिषेक करें।

मिथुन राशि : रुका हुआ काम पूरा होगा

मिथुन राशि : रुका हुआ काम पूरा होगा

मिथुन राशि वालों के सितारे कह रहे हैं कि आज आप अपने काम के प्रति गंभीर और सजग रहें। लापरवाही से काम प्रभावित होगा। छात्रों को आज प्रतियोगिता में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और बातचीत से समस्याओं का समाधान मिलेगा। शाम के समय आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा। आज परिवार में आप पर कोई आरोप लग सकता है जिससे परिवार के सदस्यों के बीच गलतफहमी हो सकती है।

आज भाग्य 82% तक आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि : आपको नए अवसर मिलेंगे

कर्क राशि : आपको नए अवसर मिलेंगे

आज कर्क राशि वालों को अपने काम में मेहनत के अनुरूप अच्छी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिलेंगे। व्यापार के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और इनसे कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यापार में आपको सूझबूझ और धैर्य से काम लेना चाहिए, नहीं तो मामला गंभीर रूप ले सकता है। बड़ों की बातों को नजरअंदाज न करें और उनकी बातों पर गौर करें।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

सिंह राशि : आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे

सिंह राशि : आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे

सिंह राशि वालों को आज परिवार के सदस्यों के सहयोग से आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और धन में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद और अनुकूल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा। भाई के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपकी स्थिति बेहतर होगी। छात्रों का प्रदर्शन सुधरेगा और अगर किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं तो उसमें सफलता पाएंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। पिता से आशीर्वाद लेकर कोई नया काम शुरू करें।

कन्या राशि : जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा

कन्या राशि : जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बीते दिनों से बेहतर होगा। नौकरी में आज आपको नई जिम्मेदारी और पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आज आपको छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो फिलहाल तनाव देगा लेकिन भविष्य में इसका भरपूर लाभ मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा और बाहर के खान-पान से बचना होगा।

भाग्य 78% तक आपके पक्ष में रहेगा। गणेश स्तोत्र का पाठ करना शुभ फलदायी होगा।

तुला राशि : सेहत को लेकर सजग रहना होगा

तुला राशि : सेहत को लेकर सजग रहना होगा

तुला राशि के लोगों को आज अपनी सेहत को लेकर सजग रहना होगा। परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। किसी मित्र या संबंधी की मदद से यदि लंबे समय से चली आ रही आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। कहीं से आपको पर्याप्त मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है।

आज भाग्य 84% तक आपके पक्ष में रहेगा। माता से आशीर्वाद लें, किसी कन्या को मीठा खिलाएं।

वृश्चिक राशि : जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें

वृश्चिक राशि : जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें

वृश्चिक राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी के साथ आज भविष्य की योजनाओं पर चर्चा और विचार कर सकते हैं। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही कोई परेशानी है तो आज उसका समाधान मिल सकता है। घर के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें नहीं तो माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ कीजिए।

धनु राशि : दूसरों के भरोसे न रहें

धनु राशि : दूसरों के भरोसे न रहें

धनु राशि वालों के कार्य व्यापार में आज वृद्धि होगी। लेकिन मेहनत के अनुरूप लाभ कम होने से मन खट्टा होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को आपने अगर धन उधार दिया है तो आज आपका वह पैसा वापस मिल सकता है। शाम का समय रोमांचक और उत्साहपूर्वक बीतेगा। आज किसी जरूरी काम के लिए दूसरों के भरोसे न रहें, नहीं तो काम बिगड़ने से निराशा होगी। परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है।

आज भाग्य76% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं और जरूरत मंद को अन्न दान दें।

मकर राशि : कहासुनी और विवाद हो सकता है

मकर राशि : कहासुनी और विवाद हो सकता है

आज का दिन मकर राशि के लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। कार्यों मे सफलता के लिए आपको अधिक परिश्रम करना होगा। पारिवारिक वातावरण आज अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक शांतिपूर्ण रहेगा। माता-पिता से आशीर्वाद मिलेगा लेकिन आज इनकी सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। शाम के समय कुछ विपरीत स्थिति बनती है तो संयम से काम लें नहीं तो कहासुनी और विवाद हो सकता है। पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास सफल होंगे और आप लाभ पाएंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें।

कुंभ राशि : लव लाइफ में नई शुरुआत हो सकती है

कुंभ राशि : लव लाइफ में नई शुरुआत हो सकती है

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कई मामलों में अनुकूल और लाभप्रद होगा। उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और विदेश में नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन प्रगतिदायक होगा। लव लाइफ में नई शुरुआत हो सकती है और रिश्ते में भी मजबूती आएगी। शाम को आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आपकी तार्किक शक्ति में वृद्धि और इसका लाभ आपको करियर और कारोबार में मिलेगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और गाय चना गुड़ खिलाएं।

मीन राशि : प्रयास में सफलता मिलेगी

मीन राशि : प्रयास में सफलता मिलेगी

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहा गतिरोध आज समाप्त होगा। कारोबार और व्यापार में भागदौड़ अधिक रहेगी जिससे थकान और शरीर में दर्द महसूस कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। भविष्य के लिए बचत योजनाओं में निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page