Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal 4 May 2022: कर्क राशि के जातकों को मिलेगा भाग्य का सहारा, वहीं इन लोगों को हो सकती हैं धन हानि

खबर शेयर करें -

Aaj ka Rashifal 4th May 2022: आज 4 मई, बुधवार का दिन के साथ वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 07.34 AM तक रहेगी। उसके बाद पंचमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के धार्मिक कार्य, विवाह कार्य, शुभ कार्यों, त्योहारों तथा अचल संपत्ति खरीदने बेचने से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए अत्यंत शुभ है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका बुधवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिये सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में दौड़ भाग लगी रहेंगी। कार्यालय में अपनी पोजिशन बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मेहनत करेंगे l आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है किसी बड़े प्रोजेक्ट पर पैसा लगा सकते जो आगे चलकर लाभदायक रहेगा। मकान खरीदने या घर की मरम्मत कर पैसा खर्च होगा।। परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंध बेहतर होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की करेंगे। कार्यक्षेत्र में आ रहे गतिरोध दूर होंगे सभी काम सरलता से पूर्ण हो जाएंगे। व्यापारी वर्ग सोच समझकर व किसी की सलाह लेकर ही बड़ा पूंजी निवेश करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। मेडिकल फील्ड व फार्मा से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में हँसी खुशी का माहौल रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी के सहयोग से कोई लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का फल आज आपको प्राप्त होगा पद प्रतिष्ठा मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ के अवसर हाथ लगेंगे। खर्चों की अधिकता रहेंगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कार्यालय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों उभर सकती है। परिवार में सुख शांति रहेंगी किंतु जीवनसाथी से मतभेद रह सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा धैर्य से काम लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य गया आपका सहयोग करेंगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। जल्दबाजी में निर्णय न ले। बड़े व्यापारिक फैसले लेते समय सावधानी बरतें । रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है लाभ के सुनहरे अवसर हाथ लगेंगे। परिवारजनों के साथ समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है कोई नया साथी मिल सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन बेहतर है कार्यक्षेत्र में चल रही रुकावटें दूर होंगी। उच्चाधिकारियों से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापारिक मामले अटक सकते हैं धैर्य बनाकर चलें। लेखन, पत्रकारिता से जुड़ें लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे नई सफलता के योग बन रहे हैं। परिवारजनों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकता है।संतान पक्ष से मन चिंतित रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आपका दिन शुभ रहेगा। जिंस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी ।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें सभी कार्य समय पूरे करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। खानपान में सावधानी बरतें पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन फायदेमंद रहेगा किंतु घरेलू जीवन में परेशानी का अनुभव करेंगे। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं किंतु आकस्मिक धनलाभ भी होगा।कार्यक्षेत्र में आपके उत्साह व लगन से वरिष्ठ अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है पहचान बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में कलह रह सकता संयम से काम लें। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप शारीरिक आलस्य से घिरे रहेंगे। दिन अस्त व्यस्त रह सकता है। चीजें इधर उधर रखकर भूल सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेंगी। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा काम का बोझ महसूस करेंगे। बड़े आर्थिक फैसले टाल दें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता। सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी घर में सुख शांति रहेंगी माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है आपसी समझ बढ़ेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके आर्थिक दृष्टि से परेशानी भरा रहेगा।कार्यक्षेत्र में गतिरोध पैदा होगा किंतु सहकर्मियों के सहयोग से कुछ कार्य पूरे होंगे । धन का व्यय अधिक व आए कम रहेगा । आर्थिक योजनाएं अटक सकती है। खर्चों की अधिकता की वजह से बैंक बैलेंस हिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन ठीक ठाक रहेगा। आर्थिक समस्याओं को लेकर जीवनसाथी से कलह हो सकता है वाणी पर संयम रखें। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है साथ में समय बिताएंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व स्थापित होगा वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी तरह का पूंजी निवेश करते समय भली प्रकार जांच पड़ताल कर लें, जल्दबाजी में फैसला करने से बचें। व्यापारिक गतिविधियों में सफलता प्राप्त होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी से रिश्तों में मजबूती बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है रिश्तों में ताजगी बढ़ेगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा।आर्थिक समस्याएं दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पूर्व में और अटके कार्य पूर्ण होंगे । विरोधी सर उठा सकते हैं बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। पत्रकारिता, वह लेखन कार्य से जुड़े लोगों के लिए समयानुकूल है मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है संयम से काम लें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा व मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेंगी।धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे उच्चाधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का स्थानपरिवर्तन हो सकता है। आज ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवारजनों के साथ बितायेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page