Connect with us

Uncategorized

Aaj ka Rashifal, 31 December 2022: साल का अंतिम दिन सिंह, कन्या सहित दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

Aaj ka Rashifal: शनिवार 31 दिसंबर को चंद्रमा का संचार मीन उपरांत मेष राशि में होगा। मेष राशि में चंद्रमा और राहु के संयोग बनेगा, जिससे आज दोपहर बाद ग्रहण योग भी निर्मित होगा। बुध आज वक्री होकर धनु राशि में संचार करेंगे जहां सूर्य देव भी बुध के साथ होंगे। ऐसे में आज साल के अंतिम दिन सिंह और कन्या राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। देखिए आपका दिन आज कैसा रहने वाला है।

मेष राशि: सेहत का ध्यान रखें

Aaj ka Rashifal, 31 December 2022: साल का अंतिम दिन सिंह, कन्या सहित दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपनी सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो कुछ शारीरिक परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। किसी बात को लेकर मानसिक रूप से तनावग्रस्त हो सकते हैं। खर्चे अधिक होंगे। आमदनी कम होगी। प्रयास से सफलता मिलेगी। भाग्य की बदौलत आपके कुछ काम बन जाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल है। कहीं से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा और जीवनसाथी अपने मन की बात कहेंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गरीब व जरूरतमंद लोगों को काले उड़द का दान करें।

वृषभ राशि: लव लाइफ सामान्य रहेगी

Aaj ka Rashifal, 31 December 2022: साल का अंतिम दिन सिंह, कन्या सहित दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कोई विशेष लाभ आपको मिल सकता है। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में भी परिणाम अच्छे रहेंगे। आपके ट्रांसफर के योग हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन से संतुष्ट नजर आएंगे जबकि प्रेम जीवन में चल रहे लोग अपने पार्टनर के लिए कोई बढ़िया तोहफा लेकर आने वाले हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। भूखे व जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएं।

मिथुन राशि: काम के मामले में फायदा होगा

Aaj ka Rashifal, 31 December 2022: साल का अंतिम दिन सिंह, कन्या सहित दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है, इसलिए सावधान रहें और मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें। आपकी सेहत बिगड़ सकती है। काम के मामले में आपको फायदा होगा। पारिवारिक माहौल भी आपको अच्छे परिणाम हासिल करने में मदद करेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। आपका जीवनसाथी आपसे घरेलू कामों में मदद मांग सकता है। लव लाइफ में कुछ दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं।

कर्क राशि: स्वास्थ्य ठीक रहेगा

Aaj ka Rashifal, 31 December 2022: साल का अंतिम दिन सिंह, कन्या सहित दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आप अपने प्रेम जीवन में अच्छे पलों का आनंद उठाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें अपने वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार करने वालों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

सिंह राशि: परिवार पर ध्यान देंगे

Aaj ka Rashifal, 31 December 2022: साल का अंतिम दिन सिंह, कन्या सहित दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा और आपको भाग्‍य का साथ प्राप्त होगा। परिवार पर ध्यान देंगे। घरेलू खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें, सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है। बेवजह किसी से उलझना आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिन अच्‍छा है और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।

कन्या राशि: व्यापार में सफलता मिलेगी

Aaj ka Rashifal, 31 December 2022: साल का अंतिम दिन सिंह, कन्या सहित दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

कन्या राशि वालों की किस्मत आज साथ दे रही है। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने का संकेत दे रहा है। दोस्तों की मदद से आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और शिक्षा में रुकावट आ सकती हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। संतान से किसी बात पर आपकी अनबन हो सकती है। पारिवारिक वातावरण कुछ अशांत हो सकता है क्योंकि किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। बहते हुए जल में काले उड़द की दाल को प्रवाहित करें।

तुला राशि: आपका आकर्षण बढ़ेगा

Aaj ka Rashifal, 31 December 2022: साल का अंतिम दिन सिंह, कन्या सहित दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने परिवार पर भी ध्यान देंगे और आय का भी बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। आपको फायदा होगा और स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। किसी खास व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन सामान्य है। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। आज आप कोई नया निवेश कर सकते हैं।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिदेव के बीज मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि: जीवनसाथी के साथ अच्‍छा वक्‍त कटेगा

Aaj ka Rashifal, 31 December 2022: साल का अंतिम दिन सिंह, कन्या सहित दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों के लिए दिन बहुत ही खास रहेगा। आपके उत्पाद की मांग बढ़ेगी, जिससे आमदनी अच्छी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। आपकी कार्यकुशलता आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपका जीवनसाथी के साथ अच्‍छा वक्‍त कटेगा। आपको निजी कार्यों के साथ-साथ पारिवारिक गतिविधियों में भी शामिल होना पड़ेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का 108 बार माला जप करें।

धनु राशि: पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा

Aaj ka Rashifal, 31 December 2022: साल का अंतिम दिन सिंह, कन्या सहित दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि होगी, जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आप चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों की सलाह से आप कहीं पैसा निवेश कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन आज सुखी रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी दिन अच्छा है।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव की पूजा करें और तेल का दान करें।

मकर राशि: सेहत अच्छी रहेगी

Aaj ka Rashifal, 31 December 2022: साल का अंतिम दिन सिंह, कन्या सहित दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

मकर राशि के लोगों के लिए महीने का आखिरी दिन अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। खर्चे कम होंगे। सेहत अच्छी रहेगी। गुस्से को अपने स्वभाव से दूर रखें। बेवजह किसी के सामने अपना गुस्सा जाहिर न करें। नौकरी सुख देगी। व्यापारियों के लिए भी दिन अनुकूल है। लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों के लिए मन में चल रही दुविधा को सामने रखने के लिए आज का दिन अच्छा है। आप परिवार में सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। चंदन का तिलक लगाएं।

कुंभ राशि: सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा

Aaj ka Rashifal, 31 December 2022: साल का अंतिम दिन सिंह, कन्या सहित दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। खर्चे कम होंगे और आप निवेश के बारे में सोच सकते हैं। आमदनी में थोड़ी वृद्धि होगी जिससे आप प्रसन्न भी रहेंगे। कार्य में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के सिलसिले में किए गए प्रयास आपको लाभ देंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद रेशमी वस्त्रों का दान करें।

मीन राशि: आपके अंदर संतुष्टि का भाव रहेगा

Aaj ka Rashifal, 31 December 2022: साल का अंतिम दिन सिंह, कन्या सहित दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

मीन राशि के लोगों के लिए साल का आखिरी दिन सफलता देने वाला हो सकता है। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी होगी और आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। आज किसी खास दोस्त से मुलाकात या बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। भाग्य प्रबल रहेगा, जिससे आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके अंदर संतुष्टि का भाव रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है, अपने प्रिय से झगड़ा हो सकता है, वहीं शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में काफी खुश नजर आएंगे और जीवनसाथी आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

– ज्योतिष मित्र चिराग दारूवाला

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts