Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal 29 April 2022: मिथुन राशि के जातकों को होगा चौतरफा लाभ, वहीं इस राशि के लोग रहें सावधान

खबर शेयर करें -

Aaj ka Rashifal 29th April 2022: आज 29 अप्रैल, शुक्रवार का दिन के वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 12.59 AM तक रहेगी तत्पश्चात अमावस्या लग जाएगी। आज का दिन किसी महत्वपूर्ण व्यवसाय को आरंभ करने के लिए अशुभ रहेगा। आज केवल अपनी दिनचर्या का पालन करें व शास्त्रों का अध्ययन करें। कर्म फल दाता शनि देव पिछले ढ़ाई वर्षों से मकर राशि में यात्रा कर रहे थे जो आज सुबह 9:57 अपनी दूसरी स्वराशि कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जो हर राशि के जातकों के लिए भिन्न भिन्न परिणाम लेकर आएगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होंगी। धन आगमन के योग बने हुए है। कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर गुजरेगा समय पर सभी कार्य पूर्ण होंगे। भोग विलास की वस्तुओं पर पैसा खर्च हो सकता है। वाहन खरीदने का योग है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। सेहत का ख्याल रखें । घर परिवार में सुख शांति रहेगी। माता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आनंद का समय बिताएंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक समस्याएं समाप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। नौकरी व्यापार में कोई सुनहरा अवसर हाथ लग सकता है सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि होंगी। स्वास्थ्य लाभ होगा शरीर में चुस्ती फुर्ती रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग को शिक्षकों की सहायता से सफलता प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। पूर्व में अटके कार्य सुचारू रूप से चलने लगेंगे। आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी प्रमोशन या इन्क्रीमेंट हो सकता है सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पुराने कष्टों से मुक्ति मिलेंगी। विरोधी परास्त होंगे विवादों से दूरी बनाकर रखें। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा साथ में समय बिताएंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रोफेशनल दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। किंतु घरेलू जीवन में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों की सहायता से मान सम्मान में वृद्धि होगी कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा किंतु जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद उभर सकते हैं धैर्य से काम लें संतान पक्ष से मन चिंतित रह सकता है। जीवन साथी सहयोग करेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक ठाक है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप प्रसन्न रहेंगे दिन सफलतापूर्वक गुजरेंगा। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर बेवजह किसी बहस में न पड़े समय का आनंद लें। व्यापारी वर्ग जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचें। अध्ययन, अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा मान सम्मान की वृद्धि हो सकती है। परिवार के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रयोजन से उपहार प्राप्त हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से भाग्यशाली साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए उच्चाधिकारियों से मान सम्मान प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र लगातार प्रगति होंगी धन लाभ होगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें खानपान को लेकर सतर्क रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास रहेगा प्रिय जन को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। पूर्व में अटके कार्य सुचारु रूप से चल पड़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक दृष्टि से भी दिन अच्छा है साझेदारी के व्यापार से लाभ होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार में रिश्तेदारों का आवागमन होगा किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मतभेद उभर सकते हैं प्रिय जन की कुछ बातों को इग्नोर करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर साबित होगा। नौकरी व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में लंबित कार्य पूर्ण होंगे वरीष्ठ अधिकारी सहयोग करेंगे। बेरोज़गारों को किसी अच्छी कंपनी में जॉब का ऑफर प्राप्त हो सकता है। मित्र मंडली के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। घर परिवार में शांति रहे गी। जीवनसाथी के साथ खरीदारी पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में मतभेद उभर सकते हैं आप से गलतफहमी बढ़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सुख शांति से व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में सभी कार्य बिना किसी चुनौती के समय पर पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी किंतु व्यय की अधिकता भी रहेंगी। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सफल रहेगा किसी कठिन परिस्थिति से बाहर निकलेंगे। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है पढ़ाई लिखाई में खूब मन लगेगा। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथ में समय बिताएंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा। आर्थिक समृद्धि के योग बन रहे हैं कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भौतिक सुख सुविधाओं पर पैसा खर्च होगा। कामकाज के सिलसिले में दूर की यात्रा कर सकते हैं। विदेश में पढ़ने के इच्छुक छात्रों के काम बनेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा माता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव उभर सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर साबित होगा। व्यावसायिक दृष्टि से दिन अच्छा है आर्थिक लाभ होगा। किसी नए बिज़नेस में पैसा लगाने से पहले सलाह अवश्य लें । कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं कोई नई जिम्मेदारी भी उठानी पड़ सकती है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा कोई नई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन शुभ है समय साथ में बिताएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। काम में मन कम लगेगा, आलस्य का अनुभव करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रु पक्ष कोई चुनौती सामने रख सकता है सावधान रहें। विद्यार्थी वर्ग को विदेश से जुड़ें कामों में सफलता मिलेंगे । शाम का समय अच्छा रहेगा मित्र मंडली के साथ मौज मस्ती करेंगे। पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है धैर्य से काम लें।। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in धर्म-संस्कृति

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page