धर्म-संस्कृति
Aaj ka Rashifal, 26 June 2023: बुध की राशि में चंद्रमा, वृषभ, वृश्चिक समेत इन 6 राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के शुभ संयोग
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/01/300x250.jpeg)
आज का राशिफल, 26 जून 2023: शुक्रवार 26 जून को चंद्रमा बुध की राशि कन्या में संचार करेंगे। साथ ही उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से वृषभ राशि वालों के अधूरे कार्य पूरे होंगे और घरवालों के साथ हंसी-मजाक में दिन व्यतीत होगा। वृश्चिक राशि राशि वालों के लिए धन लाभ के शुभ अवसर बन रहे हैं। वहीं मीन राशि वालों का व्यापार में तरक्की मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। इन ग्रह स्थितियों के बीच सप्ताह का पहला दिन आपके लिए कैसा रहेगा जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से।
मेष राशि: वाणी में मधुरता होगी
![मेष राशि: वाणी में मधुरता होगी](https://static.langimg.com/thumb/101242261/navbharat-times-101242261.jpg?width=680&resizemode=3)
मेष राशि वालों को आज दूसरों की मदद करने से शांति मिलेगी, इससे आप खुश रहेंगे। आज का दिन दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव आपके पक्ष में हो सकते हैं, जिसे देखकर आपके सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है और आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। आपको वाणी में मधुरता रखनी होगी, तभी कार्यक्षेत्र में अच्छा माहौल बना पाएंगे। रात के समय आपके परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे आपको कुछ परेशानी हो सकती है।
आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।
वृषभ राशि: मांगलिक समारोह में शामिल होंगे
![वृषभ राशि: मांगलिक समारोह में शामिल होंगे](https://static.langimg.com/thumb/101242260/navbharat-times-101242260.jpg?width=680&resizemode=3)
वृषभ राशि वालों को संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए आज थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। बहुत दिनों से आपके कुछ कार्य अधूरे रह गए हैं तो आज उन्हें पूरा करने के लिए समय मिलेगा। पूरा दिन घरवालों के साथ हंसी-मजाक में गुजरेगा, जिसमें परिवार के छोटे-छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे। दोपहर में आपको अपने व्यापार से जुड़ी अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सायंकाल में परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।
मिथुन राशि: आपका मनोबल बढ़ेगा
![मिथुन राशि: आपका मनोबल बढ़ेगा](https://static.langimg.com/thumb/101242258/navbharat-times-101242258.jpg?width=680&resizemode=3)
मिथुन राशि वालों को आज पिता के आशीर्वाद की आवश्यकता होगी, तभी व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ा पाएंगे, जिससे लाभ होगा। परिवार के सभी सदस्यों की जरूरतों को पूरा करेंगे, इस पर कुछ धन भी खर्च हो सकता है, लेकिन दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा, अन्यथा भविष्य में आपका नुकसान हो सकता है। शाम के समय किसी महापुरुष के दर्शन होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।
कर्क राशि: धन में वृद्धि होगी
![कर्क राशि: धन में वृद्धि होगी](https://static.langimg.com/thumb/101242257/navbharat-times-101242257.jpg?width=680&resizemode=3)
कर्क राशि वालों को आज अचानक से बड़ी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपके धन में वृद्धि होगी। यदि आज आपको कोई फैसला लेना है तो बहुत ही सोच समझ कर लें, क्योंकि भावनात्मक रूप से लिया गया फैसला बाद में परेशानी का सबब बन सकता है। व्यावसायिक योजनाओं को आज गति मिलेगी। शाम के समय परिजनों के साथ देव दर्शन के लिए जा सकते हैं। आपके राज्य और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद के लिए आगे आएंगे।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
सिंह राशि: खान-पान से दूर रहें
![सिंह राशि: खान-पान से दूर रहें](https://static.langimg.com/thumb/101242256/navbharat-times-101242256.jpg?width=680&resizemode=3)
सिंह राशि वालों के संतान के प्रति दायित्व आज पूरे होंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका जन सहयोग भी बढ़ेगा। शाम का समय अपनों के साथ व्यतीत होगा। आपकी सेहत नरम गर्म रह सकती है इसलिए बाहर के खान-पान से दूर रहें। व्यापार में आपको बेहतरीन मौके मिलेंगे। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह आपके भाई के सहयोग से पूरा हो जाएगा।
आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर तिल और जौ अर्पित करें और पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।
कन्या राशि: मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा
![कन्या राशि: मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा](https://static.langimg.com/thumb/101242254/navbharat-times-101242254.jpg?width=680&resizemode=3)
कन्या राशि वाले व्यापार में कुछ नई तकनीकों का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। यदि घर में कोई समस्या चल रही थी तो उसका समाधान हो सकता है। व्यापार में किसी मित्र से मदद मिलने के योग बनते नजर आ रहे हैं। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होता हुआ नजर आ रहा है।
आज भाग्य 99% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और रुद्राक्ष माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
तुला राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे
![तुला राशि: आय के नए स्रोत बनेंगे](https://static.langimg.com/thumb/101242252/navbharat-times-101242252.jpg?width=680&resizemode=3)
तुला राशि वाले छात्रों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आज का दिन विशेष उपलब्धि लेकर आया है। आय के नए स्रोत बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज किसी अधिकारी से आपकी कहासुनी होती है तो अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। हर काम में जीवनसाथी का सहयोग और साथ दोनों ही आपको पर्याप्त मात्रा में प्राप्त होंगे। संतान के भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाओं पर आज चर्चा हो सकती है।
आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
![वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा](https://static.langimg.com/thumb/101242250/navbharat-times-101242250.jpg?width=680&resizemode=3)
वृश्चिक राशि वालों को आज हर तरफ से धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए आपको उन्हीं कार्यों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए, जिनसे आपको पूरा लाभ मिल सके। कोई दुकान या घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। धन, मान-सम्मान और यश में भी वृद्धि होगी, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शाम का समय माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। यदि आज कोई प्रतिकूल परिस्थिति भी उत्पन्न होती है तो क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और पूजा में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।
धनु राशि: आय और व्यय पर नियंत्रण रखें
![धनु राशि: आय और व्यय पर नियंत्रण रखें](https://static.langimg.com/thumb/101242248/navbharat-times-101242248.jpg?width=680&resizemode=3)
धनु राशि वाले आज घरेलू सामानों पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। यदि आपको अपने किसी प्रिय को पैसा उधार देना पड़े तो सोच समझकर लें क्योंकि उसके वापस मिलने के आसार कम ही हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिल सकती है। आपके सांसारिक सुखों के साधनों में वृद्धि होगी और जीवनसाथी को कुछ उपहार भी दे सकते हैं, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों पर नियंत्रण रखना होगा।
आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।
मकर राशि: नई ऊर्जा का संचार होगा
![मकर राशि: नई ऊर्जा का संचार होगा](https://static.langimg.com/thumb/101242247/navbharat-times-101242247.jpg?width=680&resizemode=3)
मकर राशि वालों के व्यावसायिक क्षेत्र में आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में यदि किसी बदलाव की योजना बन रही है तो उसका लाभ आपको मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग संध्या के समय प्रबल होगा। लव लाइफ बिता रहे लोगों के जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। परिवार में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। अगर आपने साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि: कीर्ति चारों ओर फैलेगी
![कुंभ राशि: कीर्ति चारों ओर फैलेगी](https://static.langimg.com/thumb/101242246/navbharat-times-101242246.jpg?width=680&resizemode=3)
कुंभ राशि वालों को आज कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए। यदि आप कहीं निवेश की योजना बना रहे हैं तो किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह अवश्य लें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य से आज बहस हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी, जिसे देखकर आपके कुछ शत्रु परेशान होंगे और वे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।
आज भाग्य 64% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
मीन राशि: मन में प्रसन्नता रहेगी
![मीन राशि: मन में प्रसन्नता रहेगी](https://static.langimg.com/thumb/101242245/navbharat-times-101242245.jpg?width=680&resizemode=3)
मीन राशि वालों का वैवाहिक जीवन आज सुखमय रहेगा। किसी निकट और दूर की यात्रा पर भी जा सकते हैं, लेकिन चोरी और प्रिय वस्तु के खो जाने का भय है, इसलिए सावधान रहें। व्यापार में तरक्की मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी, जिससे आप अपने परिवार में किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। संतान पक्ष को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है, जिससे आप थोड़े परेशान नजर आएंगे। सायंकाल के समय अधूरे कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2025-01-16-at-5.43.19-PM.jpeg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2024/09/add1.jpg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2023/04/KasturiNews_logo_v3.22x.png)