Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal 24 May 2022: वृषभ राशि के जातकों को होगा आकस्मिक धन लाभ, वहीं ये लोग ऑफिस में रहें सतर्क

खबर शेयर करें -

Aaj ka rashifal 24 May 2022: आज 24 मई मंगलवार का दिन के साथ ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि 10:46 तक रहेगी। इसके बाद दशमी तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्यों, महत्वपूर्ण व्यवसायों के लिए अशुभ रहेगा तथापि तर्क वितर्क, प्रतियोगिता परीक्षा, एवं शारीरिक व्यायाम, ध्यान योग आदि के लिए दिन उत्तम है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका मंगलवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक जीवन और व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बनाकर चलें। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी काम सफलतापूर्वक। पूर्ण होंगे। आज आपकी क्षमताएं बेहतर तरीके से सामने आएंगी व्यापारिक क्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होगा धन लाभ के योग बन रहे हैं। जीवनशैली में सुधार होगा। छात्रों के लिए आज का दिन मौज मस्ती भरा रह सकता है पढ़ाई लिखाई से मन भटका रहेगा पारिवारिक जीवन में छिटपुट मतभेद रह सकता है जिसके कारण मन परेशान रहेगा संतान पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी कार्यक्षेत्र में आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। यदि नए व्यापार। आरंभ करने का विचार कर रहे हैं। तो आज का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों को मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी । जीवनसाथी से छोटी मोटी बातों पर बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेंगी व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र में कई काम उलझ सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य चिंता का विषय बन सकता है। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। छात्रों के लिए पढ़ाई में बाधाएं आ सकती है छोटे भाई बहनों से मतभेद हो सकता है। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की छोटी मोटी बातों पर बहस हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और अपनी लगन के कारण सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। यदि किसी व्यापार में धन लगाना चाहते हैं तो सोच समझकर लगाएं जल्दबाजी से निर्णय ना ले। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सबका मन अपनी वाणी से जीत लेंगे। कार्यक्षेत्र में सारे कार्य पूर्ण होंगे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ के मौके मिलेंगे। खर्चों में अधिकता रहेंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कला के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। कोई नया मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के बाद किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। व्यापारिक उन्नति करेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी ।खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा करियर में एक नई उछाल आ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार में कोई आयोजन रख सकते हैं जिसमें रिश्तेदारों का आना जाना होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है मौज मस्ती में समय बीतेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। आर्थिक योजनाओं में फेरबदल कर सकते हैं जो आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होंगे । रिसर्च फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी।पारिवारिक माहौल संतोषजनक रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है पार्टनर से उपहार प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने उलझे कार्य बनते हुए नजर आएँगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा काम बन सकता है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक क्षेत्र में किसी की सहायता से बिगड़ा काम काम बन सकता है। सेहत में सुधार होगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है संयम से काम लें। प्रेम संबंधों में मतभेद रहेगा वाणी पर कंट्रोल रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना होगा वरीष्ठ अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें बेवजह बहस में न पड़े। व्यापारी जन पूँजी निवेश करते समय सावधानी बरतें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है। धन संबंधी मामले उलझ सकते हैं जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा बाहर घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन बेहतर है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पूर्व में अटके सभी काम सुचारू रूप से चलने लगेंगे जिससे मानसिक तनाव खत्म होगा। व्यापारिक गतिविधियों में नई योजनाएं क्रियान्वित करेंगे। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं। भूमि, भवन, रियल एस्टेट से जुड़े कामों मे लाभ प्राप्त होगा। मीडिया कर्मी, व पत्रकारिता से जुड़ें लोगों को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा किंतु भाई बहनों के बीच मतभेद उभर सकता है वाणी पर संयम रखें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप शारीरिक आलस्य से घिरे रहेंगे। दिन अस्त व्यस्त रह सकता है। चीजें इधर उधर रखकर भूल सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेंगी। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा काम का बोझ महसूस करेंगे। बड़े आर्थिक फैसले टाल दें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता। सेहत का ख्याल रखें। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी घर में सुख शांति रहेंगी माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है आपसी समझ बढ़ेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आपका दिन शुभ रहेगा। जिंस भी कार्य में हाथ डालेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी ।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें सभी कार्य समय पूरे करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। खानपान में सावधानी बरतें पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page