Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 24 June 2022: मिथुन राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, वहीं इन लोगों के रुके काम होंगे शुरू

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 24 June 2022: आज 24 जून शुक्रवार का दिन के साथ आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि रात 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि लग रही है। आज के दिन योगिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। ऐसे में आज के दिन सभी प्रकार के शुभ कामों के लिए, सभी महत्वपूर्ण व्यवसायों के लिए, व्रत-उपवास पूजा-अर्चना के सभी प्रकार के कार्यों के लिए, सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों, हवन आदि के करने लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेंगी। दिनभर भागदौड़ में बीत सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए दिन तनाव से भरा रह सकताहै। क्रोध पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। कारोबार से जुड़ी यात्रा का तुरंत फल नहीं मिलेंगे। शारीरिक एवं मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सामान्य है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक रूप से आज दिन बेहद शुभ है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेंगे, व्यापार में विस्तार की योजना बना सकते हैं। कमीशन लाभांश और रॉयल्टी से जुड़े लोगों के लिए आज दिन फायदेमंद हो सकता है। प्रॉपर्टी में पूंजी निवेश कर सकते है जो आगे जाकर लाभदायक रहेगी। छात्रों के लिए दिन आज उनके अनुकूल रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी , लेकिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेंगे और आर्थिक लाभ भी मिलेगा। व्यापारियों के लिए कारोबार आज दिन मध्य रहेगा। पूंजी निवेश करने से पहले किसी विश्वास पात्र से राय लेने में बिल्कुल भी हिचकिचाहट न महसूस करें। छात्रों का आज पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। भाई बहनों से मनमुटाव बढ़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आमोद-प्रमोद में व्यतीत होगा। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे, कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे।कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। धनलाभ के योग हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा है। नौकरी व्यापार के लिए दिन आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिये मेहनत करनी पड़ेगी। छात्रों का मन आज पढ़ाई लिखाई में लगेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य साबित होगा। आज के दिन के हिसाब से आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रह सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी और कार्यभार की अधिकता हो सकती है। अधिक तनाव और चिंता करने की आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। व्यापारियों को कड़ी मेहनत करने पर फायदा हो सकता है। छात्रों को सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप का दिन आर्थिक व व्यापारिक दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी पूर्व में किए गए कठिन परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा पद, प्रमोशन, इन्क्रीमेंट बढ़ सकता है। लॉ, कोर्ट , कानूनी कार्यों से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सम्मान में वृद्धि होगी। संबंधों में चल रहे तनाव दूर होंगे। अटके हुए हैं व्यापारिक सौदे आपके अनुरूप चलेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा । दिन भर दौड़ धूप बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में नए मौकों का भरपूर फायदा उठाएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापारी वर्ग अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव करके बेहतर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है खान पान पर विशेष ध्यान दें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। कार्य की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होंगी। आपके ज्ञान का विकास होगा कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेंगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति कराने वाला साबित हो सकता है।दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है वरीष्ठ अधिकारियों का सहयोग होगा। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होंगी सेहत में सुधार होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होंगी। छात्रों के लिए दिन फलदायक होने की संभावना है। रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से जुड़ें लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन सकारात्मक फल से भरा होगा। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा कायम होगा। पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। शत्रु पक्ष परास्त होगा। सभी का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक गतिविधियों में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खासतौर पर अहम आर्थिक सौदों करते समय किसी की सलाह अवश्य लें। छात्रों के लिए दिन सकारात्मक पर ला सकता है। अति आत्मविश्वास और क्रोध की अधिकता के कारण घर परिवार में मतभेद रह सकता है। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज दिन आपके लिए सामान्य साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। फिजूल खर्चों की अधिकता भी रह सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए काम का तनाव घर में मतभेद पैदा कर सकते हैं, स्वयं से काम लें। आज के दिन सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा ले सकते हैं।व्यापार में फायदे के लिए उच्च अधिकारियों की सलाह लें। छात्रों का दिन उनके अनुकूल रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपका दिन मिला-जुला फल देगा। प्रोफेशनल जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जबकि व्यक्तिगत जीवन में सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में अस्त-व्यस्त दिनचर्या की वजह से समय पर कार्य पूरे नहीं होंगे जिस वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों की नाराज़गी का सामना हो सकता है। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page