Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 22 Jan 2022: मिथुन राशिवालों को आज पारिवार के कारण तनाव हो सकता है, लेकिन आर्थिक मामलों में प्रगति होगी

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 22 January 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग –

आज की ग्रह स्थिति: 22 जनवरी, 2022 शनिवार माघ मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: बुध वक्री।

राशिफल –

मेष: निजी सुख में व्यवधान रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। केमदु्रम योग मन अशांत रखेगा। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी।

वृष: केमदु्रम योग मन को दुर्बल बनाएगा, जिस कारण से भय ग्रस्त रहेंगे। एकांत में न रहें। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कर्क: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आपसी संबंध मधुर होंगे।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन रोग या विरोधी तनाव का कारण भी हो सकता है।

कन्या: भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

तुला: महिला अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन अज्ञात भय से ग्रसित हो सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बुद्धि कौशल से किए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। निजी सुख में वृद्धि होगी। भावुकता में नियंत्रण रखें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मकर: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा फिर भी मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

कुंभ: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

मीन: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक प्रगति होगी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page