Connect with us
आज का राशिफल 22 अप्रैल 2023 : शनिवार के दिन चंद्रमा का संचार शुक्र की राशि वृषभ में हो रहा है। साथ ही गुरु ग्रह भी मेष राशि में अस्त अवस्था में गोचर करने वाले हैं। गुरु का गोचर कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा, तो कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आइए जानते हैं गुरु गोचर का प्रभाव मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है....

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal, 22 April 2023: अक्षय तृतीया पर आज गुरु का मेष राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 22 April 2023: आज का राशिफल 22 अप्रैल दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार वृष राशि में होगा और गुरु ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही आज कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से कर्क राशि वालों के विरोधी परास्त होंगे और व्यापारियों को अच्छा खासा मुनाफा होगा, साथ ही तुला राशि वालों के किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी और कुंभ राशि वालों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। आइए जानते हैं शनिवार के दिन गुरु गोचर से मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा।

मेष राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें

मेष राशि: वाणी पर नियंत्रण रखें

मेष राशि वाले आज अटके हुए सरकारी कार्यों को पूरा करने के लिए जी जान लगा देंगे। काम की अधिकता के कारण परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे घरवाले आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको राजकीय सहयोग भी मिलता हुआ नजर आ रहा है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। रोजगार से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधी प्रबल होंगे, लेकिन संध्या के समय स्वयं से ही परास्त होंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं और हनुमानजी की पूजा करें।

वृषभ राशि: लेन देन करने से बचें

वृषभ राशि: लेन देन करने से बचें

वृषभ राशि वाले विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा की दिशा में किया गया परिश्रम आज सार्थक होगा। पारिवारिक सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है, लेकिन वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ घुमने जा सकते हैं और उनके लिए कोई तोहफा खरीद सकते हैं। आज व्यवसाय में जितनी मेहनत की है, उसका वैसा ही परिणाम आपको अवश्य मिलेगा, जिससे आप सुकून महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन वापस मिलना मुश्किल हो सकता है।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। शाम के समय घर में गूगल का धूप जलाएं।

मिथुन राशि: फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं

मिथुन राशि: फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं

 मिथुन राशि वालों के पराक्रम में आज वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, जिसमें भाग्य भी आपका भरपूर साथ देगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी, लेकिन आज किसी कीमती सामान की चोरी होने की भी आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। शाम को आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और कुछ खाकर समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका कोई शत्रु आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है।

आज भाग्य 60% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि: योजनाओं को बल मिलेगा

कर्क राशि: योजनाओं को बल मिलेगा

कर्क राशि वालों को आज किसी कारणवश तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा अन्यथा शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है। व्यापार में आज आपके विरोधी भी आपसे परास्त होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा खासा मुनाफा होगा और उनकी व्यवस्थाओं की योजनाओं को भी आज बल मिलेगा, जिससे उनके कारोबार में गति आएगी। संतान के विवाह से जुड़ी समस्या आज समाप्त होगी। आज शाम के समय आपको अपने पिता की सलाह की आवश्यकता पड़ सकती है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। तेल से बने पदार्थ गरीब व जरूरतमंद को दें।

सिंह राशि: पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा

सिंह राशि: पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा

सिंह राशि वालों की आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा जातकों का आज ऑफिस में किसी सहकर्मियों के कारण कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए चिंता न करें। अगर आज आप किसी को पैसा उधार देने की सोच रहे हैं तो उसे बिल्कुल भी न दें क्योंकि उसे वापस पाना मुश्किल होगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। आज आप अपने जीवनसाथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

कन्या राशि: सामाजिक कार्यों में मन लगेगा

कन्या राशि: सामाजिक कार्यों में मन लगेगा

कन्या राशि वालों का मन आज किसी विशेष प्रकार की उथल-पुथल में लगा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों के बारे में भी आज आप सोच सकते हैं लेकिन यह तभी संभव होगा जब आप आलस्य को छोड़ दें। परिवार में कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन आपको वाणी पर संयम रखना होगा। आपको आज ससुराल पक्ष से कुछ उपहार मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपका मन लगेगा, जिससे मित्रों की संख्या में भी वृद्धि होगी।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। काले उड़द का दान और प्रवाहित करें।

तुला राशि: गुस्से पर काबू रखें

तुला राशि: गुस्से पर काबू रखें

तुला राशि वालों को आज लाभ प्राप्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश करने वालों को शुभ समाचार मिलेगा। यदि आज आपकी नौकरी में कोई विवाद चल रहा है तो आपको इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए और गुस्से पर काबू रखना चाहिए अन्यथा आपका प्रमोशन रुक सकता है। माता के स्वास्थ्य में कुछ कमी आ सकती है, आपको उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। शनिवार का व्रत करें और छाया दान करें।

वृश्चिक राशि: व्यापार में किए गए प्रयास सफल होंगे

वृश्चिक राशि: व्यापार में किए गए प्रयास सफल होंगे

वृश्चिक राशि वाले छात्रों को आज परीक्षा में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा, जो किसी रोग से पीड़ित हैं, उन्हें आज के दिन पूरा लाभ मिलने के आसार हैं। अनावश्यक खर्च से बचना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। व्यापार में किए गए प्रयास आज सफल होंगे। जीवनसाथी के साथ आपको सुकून देगा और कार्यों से भी राहत मिलेगी। संतान के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। सुंदरकांड या बजरंग बाण पाठ करें और किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

धनु राशि: ससुराल पक्ष से लाभ होगा

धनु राशि: ससुराल पक्ष से लाभ होगा

धनु राशि वालों को आज व्यवसाय के गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, अन्यथा वे आपके व्यवसाय को नुकसान पहुंचा सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज कामकाज में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ होगा और संबंध भी मधुर रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। अगर आप किसी नए काम में निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय आपके घर कोई मेहमान आ सकता है, जिससे आपके मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। शमी के वृक्ष पर जल चढ़ाएं।

मकर राशि: रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी

मकर राशि: रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी

मकर राशि वालों को आज भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-समृद्धि आने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी कुछ प्रिय लोगों से बात हो सकती है, जिससे अटके कार्य पूरे होंगे। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी और आपको उपहार और सम्मान मिलने से भी लाभ होगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। संतान की नौकरी से संबंधित कोई यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसका लाभ आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी की मिट्टी से तिलक करें।

कुंभ राशि: सरकारी अधिकारियों से सहयोग मिलेगा

कुंभ राशि: सरकारी अधिकारियों से सहयोग मिलेगा

कुंभ राशि वालों को आज अटके हुए कार्यों में सरकारी अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों की पद और प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी। अचानक से कहीं से रुका हुआ धन भी मिल सकता है, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा, तभी आप अपने भविष्य को संभाल पाएंगे। किसी भी तरह के अनावश्यक खर्च से दूर रहने की जरूरत है। व्यापार के सिलसिले में आज आप कुछ यात्रा कर सकते हैं, जो आपके लिए उत्तम रहेगी। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव की सरसों के तेल के दीपक से आरती उतारें।

मीन राशि: मन में हर्ष की अनुभूति होगी

मीन राशि: मन में हर्ष की अनुभूति होगी

मीन राशि वालों का आज कोई काम पूरे होने से मन में हर्ष की अनुभूति होगी। आज आपको ससुराल पक्ष से सम्मान मिल सकता है। व्यापार में आज आप कुछ नया करने की सोचेंगे तो उसमें आपको बड़ी सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर पाएंगे। साथ ही पुराने विवादों और उलझनों से मुक्ति मिलेगी और आपका कंपटीशन भी बढ़ेगा। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को तेल की चुपड़ी रोटी खिलाएं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page