धर्म-संस्कृति
Aaj Ka Rashifal, 21 August 2023: तुला राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 7 राशियों के जातक पाएंगे शिवकृपा का विशेष लाभ
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2025/01/300x250.jpeg)
Dainik Rashifal, 21 August 2023: आज सावन का सातवां सोमवार है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर कन्या उपरांत सातवीं राशि तुला में होने जा रहा रहा है। ऐसे में आज मेष राशि के साथ-साथ 7 राशियों के जातक शिवजी की कृपा का खास लाभ पाएंगे। आज शिवजी और नागदेवता की पूजा करना भी विशेष लाभकारी होगा क्योंकि आज सावन सोमवार के साथ नागपंचमी का भी संयोग बना है।
मेष राशि वालों के लिए दिन सुखद और अनुकूल रहेगा
![मेष राशि वालों के लिए दिन सुखद और अनुकूल रहेगा मेष राशि वालों के लिए दिन सुखद और अनुकूल रहेगा](https://static.langimg.com/thumb/102880414/navbharat-times-102880414.jpg?width=680&resizemode=3)
आज मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आपकी लव लाइफ और फैमिली लाइफ आज रोमांचक और सुखद रहेगी। धर्म कर्म के काम में आप रुचि लेंगे। वैसे आज आप परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए मन को अपने लक्ष्य की ओर केंद्रित करें। आज कार्यस्थल से कोई शुभ संकेत मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। अगर आज परिवार में किसी सदस्य की शादी में कोई दिक्कत आ रही थी तो वह खत्म हो जाएगी। आज परिवार के किसी सदस्य के लिए सरप्राइज पार्टी का प्लान बन सकता है।
आज भाग्य 91% मेष राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिवजी का अभिषेक आज दूध से करें।
वृषभ राशि के लिए आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है
![वृषभ राशि के लिए आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है वृषभ राशि के लिए आर्थिक मामलों में दिन अच्छा है](https://static.langimg.com/thumb/102880401/navbharat-times-102880401.jpg?width=680&resizemode=3)
वृषभ राशि के लिए आज का दिन कुछ नए अवसर लेकर आया है। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से आज आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में कुछ अनबन थी, तो आज उसमें सुधार होगा। आर्थिक दृष्टि से भी दिन वृषभ राशि के लिए अच्छा रहेगा। आपके पराक्रम और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। मनोवांछित फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों का सहयोग भी आपको आज भरपूर मिल रहा है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। धर्म कर्म के कार्य में शामिल हो सकते हैं।
आज भाग्य 77% वृषभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप जलाएं। शिवजी का शहद से अभिषेक विशेष रूप से लाभप्रद होगा।
मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे
![मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे](https://static.langimg.com/thumb/102880411/navbharat-times-102880411.jpg?width=680&resizemode=3)
मिथुन राशि के लिए आज सावन का सातवां सोमवार सुखद रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आज आपना कोई व्यवसाय शुरू किया है तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपने अपने बच्चों के लिए निवेश करने का मन बनाया है तो खुले दिल से ऐसा करें, क्योंकि इससे आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ मिल सकता है। आज आप अपने मन की कुछ बातें अपने पिता या वरिष्ठजनों से साझा करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर परिवार में भी आज सुखद और अनुकूल माहौल बना रहेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं।
आज भाग्य 89% मिथुन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिवजी का अभिषेक करें और रुद्राष्टक का पाठ करें।
कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है
![कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है कर्क राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है](https://static.langimg.com/thumb/102880413/navbharat-times-102880413.jpg?width=680&resizemode=3)
सितारे बताते हैं कि कर्क राशि वाले आज आप जो भी कार्य करेंगे, पूरे जोश और उत्साह से उसमें जुटे रहेंगे जिससे इन्हें पूरी सफलता मिलेगी। आज किसी निकट संबंधी अथवा शुभ चिंतक की सलाह आपके काम आएगी। आपके लिए आज सलाह है कि अगर आप किसी नई योजना पर काम करना चाह रहे हैं तो अपने विचार को अपने तक ही रखें। शाम के समय आज आपको अपने किसी करीबी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में आज माता से आपको लाभ और सहयोग मिल सकता है।
आज भाग्य 71% कर्क राशि वालों के पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णुजी के साथ आज शिवजी की भी पूजा करें। शिवजी को बेलपत्र अर्पित करना मंगलकारी होगा।
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज मिलाजुला रहेगा
![सिंह राशि वालों के लिए दिन आज मिलाजुला रहेगा सिंह राशि वालों के लिए दिन आज मिलाजुला रहेगा](https://static.langimg.com/thumb/102880410/navbharat-times-102880410.jpg?width=680&resizemode=3)
आज सिंह राशि के जातकों को विदेश में अथवा दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम का समय आज आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। अगर आज आप किसी से आर्थिक लेन-देन के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन ठीक नहीं है। यदि आज आपका कोई पारिवारिक कलह चल रहा था, तो वह फिर से उठ सकता है। विवाह योग्य लोगों के लिए आज अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन के मामले में दिन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं। धर्म कर्म के काम में सहभागी बनेंगे।
आज भाग्य 77% सिंह राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिवजी चालीसा का पाठ करें, शिवजी का घी से अभिषेक करें।
कन्या राशि वाले आज खर्च पर नियंत्रण रखें
![कन्या राशि वाले आज खर्च पर नियंत्रण रखें कन्या राशि वाले आज खर्च पर नियंत्रण रखें](https://static.langimg.com/thumb/102880400/navbharat-times-102880400.jpg?width=680&resizemode=3)
आज कन्या राशि के सितारे कहते हैं कि आपको जीवनसाथी से हर क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने बच्चे को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा क्षेत्र में उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा। पारिवारिक खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आज शाम को आप अपने किसी रिश्तेदार या मित्र के घर जा सकते हैं।
आज भाग्य 91% कन्या राशि वालों के पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि वालों को आज काम पर फोकस बनाए रखना होगा
![तुला राशि वालों को आज काम पर फोकस बनाए रखना होगा तुला राशि वालों को आज काम पर फोकस बनाए रखना होगा](https://static.langimg.com/thumb/102880408/navbharat-times-102880408.jpg?width=680&resizemode=3)
आज तुला राशि के सितारे कहते हैं कि, आपको आज लगन पूर्वक अपने काम पर ध्यान देना होगा तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। छात्रों को भी शिक्षा और परीक्षा की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करना होगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग आज आपको कार्यक्षेत्र में प्राप्त होगा। आज आपको भविष्य की बचत योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा और अपने अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। संतान को आज कुछ शारीरिक परेशानी हो सकती है, इनकी सेहत का ध्यान रखना होगा।
आज भाग्य 74% तुला राशि वालों के पक्ष में रहेगा।। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, शिवजी का दूध और गंगाजल से अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि वालों की कोई चली आ रही परेशानी दूर होगी
![वृश्चिक राशि वालों की कोई चली आ रही परेशानी दूर होगी वृश्चिक राशि वालों की कोई चली आ रही परेशानी दूर होगी](https://static.langimg.com/thumb/102880403/navbharat-times-102880403.jpg?width=680&resizemode=3)
आज वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि, कार्यक्षेत्र में जो परेशानी बीते कुछ दिनों से चली आ रही है उससे आज आप राहत महसूस करेंगे। आपकी आय में वृद्धि के नए स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। आज आपकी अटकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं, जिनका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज आपको कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है, इसलिए आज वही काम करें जिसके पूरे होने की उम्मीद हो।
आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर और पीपल पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें।
धनु राशि वालों को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी
![धनु राशि वालों को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी धनु राशि वालों को कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी](https://static.langimg.com/thumb/102880405/navbharat-times-102880405.jpg?width=680&resizemode=3)
आज धनु राशि के लिए सितारे कहते हैं कि, पारिवारिक संपत्ति संबंधी कानूनी विवाद है तो आज स्थिति आपके पक्ष में आ सकती है और आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आज धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर आप हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपका दबदबा रहेगा और आपकी चली आ रही परेशानियां एक के बाद एक खत्म होती जाएंगी। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई नया ऑफर मिल सकता है।
आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।
मकर राशि वालों को अच्छा अवसर मिलेगा
![मकर राशि वालों को अच्छा अवसर मिलेगा मकर राशि वालों को अच्छा अवसर मिलेगा](https://static.langimg.com/thumb/102880412/navbharat-times-102880412.jpg?width=680&resizemode=3)
मकर राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। लव रिलेशन को स्थाई रिश्ते में बदलने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। परिवार वाले आज आपके रिश्ते को मंजूरी दे सकते हैं। आज आप अपनी संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जिसमें आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की जरूरत पड़ेगी। शाम के समय आज आप अपने परिवार वालों के साथ किसी देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।
आज भाग्य 61% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें, शिवजी का शहद से अभिषेक आज कल्याणकारी रहेगा।
कुंभ राशि वालों की प्रसिद्धि बढ़ेगी
![कुंभ राशि वालों की प्रसिद्धि बढ़ेगी कुंभ राशि वालों की प्रसिद्धि बढ़ेगी](https://static.langimg.com/thumb/102880415/navbharat-times-102880415.jpg?width=680&resizemode=3)
आज सामाजिक क्षेत्र में कुंभ राशि वालों की प्रसिद्धि का विस्तार होगा। संतान पक्ष से भी आज आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने किसी शत्रु के कारण धन हानि हो सकती है। परिवार में किसी के साथ रिश्ते में कोई अनबन चल रही थी तो वह खत्म हो जाएगी और रिश्ते में तालमेल बनेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही बाधाओं को दूर करने में माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा।
आज भाग्य 98% तक कुंभ राशि वालों के पक्ष में रहेगा।
मीन राशि वालों का लाभ के साथ आज खर्च भी बना रहेगा।
![मीन राशि वालों का लाभ के साथ आज खर्च भी बना रहेगा। मीन राशि वालों का लाभ के साथ आज खर्च भी बना रहेगा।](https://static.langimg.com/thumb/102880407/navbharat-times-102880407.jpg?width=680&resizemode=3)
आज मीन राशि के सितारे कहते हैं कि, गृह निर्माण और घर से संबंधित कार्य में आज आपका धन खर्च होगा। व्यापार में अच्छा लाभ होने के कारण मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी होगी। काम का अधिक दबाव रहने से आप थकान भी महसूस करेंगे। अगर आप किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो बिल्कुल न करें क्योंकि उसके लिए दिन अच्छा नहीं है। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
आज भाग्य 93% तक मीन राशि वालों के पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2025-01-16-at-5.43.19-PM.jpeg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2024/09/add1.jpg)
![](https://kasturinews.com/wp-content/uploads/2023/04/KasturiNews_logo_v3.22x.png)