Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal 18 May 2022: सिंह राशि के जातक कमाएंगे आर्थिक मुनाफा, वहीं इन्हें हो सकती है धन हानि

खबर शेयर करें -

 Aaj ka Rashifal 18 May 2022: आज 12 मई बुधवार का दिन के साथ ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि है जो शाम 3:01 तक रहेगी। तत्पश्चात द्वितीय तिथि लग रही है। आज का दिन किसी नए काम को आरंभ करने के लिए, विवाह से जुड़े कार्य करने के लिए, किसी व्यापार अथवा नौकरी प्रारंभ करने के लिए, कारखाने व अन्य अस्थायी प्रतिष्ठानों की नींव रखने के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जानिए एस्ट्रोलॉजर लता शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा बुधवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन शारीरिक ऊर्जा की कमी के चलते आलस्य महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कार्यक्षेत्र में इच्छाशक्ति की कमी के चलते विवाद का कारण बन सकते हैं बेवजह किसी बहस में न पड़े क्रोध पर नियंत्रण रखें।व्यापारी वर्ग सोच समझकर सुरक्षित आर्थिक योजनाओं पर ही निवेश करें। खर्चों की अधिकता रहेगी जिससे आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है।स्वास्थ्य का ख्याल रखें आँखों से संबंधित रोग बढ़ सकते हैं। घर परिवार में स्थिति काबू में रहेगी। माता पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी से तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय सामान्य है प्रेमी से दूरी हो सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। अधिकतर कार्यों में सफलता प्राप्त होगी भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी भविष्य की योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापारिक गतिरोध दूर होंगे कोई बड़ा अनुबंध प्राप्त होगा। मित्रों से चल रही अनबन दूर होगी स्वास्थ्य में सुधार होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। घर परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है प्रिय जन से दिल की बातें साझा करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर निवेश करेंगे। सहकर्मियों के सहयोग से सभी काम समय पर पूरे होंगे। फ़िज़ूल के खर्चों में कमी आएगी, एवं उधार दिया पैसा भी वापस आ सकता है जिसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं जिससे मान प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार इस जीवन में तनाव रह सकता है क्रोध पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में मतभेद दूर होंगे भावनात्मक तौर पर नज़दीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शरीर में नई ऊर्जा का संचार होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर प्रदर्शन के चलते पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सरकारी नौकरी वाले का मनपसंद जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।रिसर्च से जुड़े छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जनों के साथ धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। संतान पक्ष को लेकर मन प्रसन्न रहेगा । प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है पुराने मतभेद दूर होंगे आपसी समझ बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतर रहेगा किंतु काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में दौड़ धूप बनी रहेगी,समय पर काम पूरा करने की चुनौती रहेगी धैर्य से काम लें, बेवजह किसी बहस में न पड़े। रियल एस्टेट, एवं प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ हो सकता है। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें।छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में मतभेद रह सकता है जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है संयम से काम लें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन बढ़िया समय लेकर आ रहा है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी वाकपटुता वह काम करने के निराले तरीके से सभी का मन मोह लेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय सफलतादायक है। महिलाओं के लिए आज का दिन विशेष सफलतादायक रहेगा मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी छोटे भाई बहनों से मतभेद रह सकता है। पिता की सेहत का ख्याल रखें।दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में छिटपुट मतभेद रह सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं।मूड उखड़ा उखाड़ा रह सकता है।कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है धैर्य से काम लें बेवजह किसी बहस में न पड़े। खर्चों की अधिकता के चलते तनाव रहेगा किंतु आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए सफलताभरा दिन रहेगा विशेष अवसर प्राप्त होंगे। जी छात्रों के लिए समय बेहतरीन रहेगा। क्रोध की अधिकता के कारण घर परिवार का माहौल बिगड़ सकता है वाणी पर संयम रखें। मित्रों के साथ समय बिता सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। मानसिक तनाव से छुटकारा प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी नई योजनाओं पर काम करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगी। भागीदारी के व्यापार में सकारात्मक बदलाव करके फायदा उठा सकते हैं । धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दोस्तों के सहयोग से कोई बिगड़ा काम बन सकता है।पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी आपसी सहयोग बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है प्रिय जन की तरफ से उपहार मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत से ही शारीरिक आलस्य महसूस करेंगे। किंतु जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा स्थिति बेहतर होती जाएगी। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा दिन का अधिकतम समय घर परिवार के साथ बीतेगा। कार्यक्षेत्र में लगभग सभी कार्य पूर्ण करगे। शत्रु पक्ष परास्त होगा, सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी पुराने ऋणों से छुटकारा मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि जगेगी। धार्मिक ग्रन्थ, साहित्य पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। प्रियजन के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बनेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आप के लिए शुभ रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी स्वयं में नई ऊर्जा महसूस करेंगे ।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया और सृजनात्मक कार्य करेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मान सम्मान की प्राप्ति होगी।लंबी समय अवधि को लेकर शेयर बाजार और म्यूचुअल  फंड में निवेश करें जो आगे जाकर फायदेमंद रहेंगे। साझेदारी के व्यापार में हल्की फुल्की परेशानी अनुभव करेंगे जो समय के साथ ठीक हो जाएगी।पारिवारिक जीवन में छोटे मोटे तनाव रह सकते हैं संयम से काम लें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय बेहतरीन है प्रियजन के साथ खुशियों भरे पल बिताएंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रह सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कठिन मेहनत के चलते आपका दबदबा कायम होगा वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे किंतु काम की अधिकता के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी धन लाभ होगा। व्यापार के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा कर सकते हैं जो फायदेमंद रहेगी। बेरोज़गारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे तनाव दूर होंगे आपसी संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है साथ में समय बिताएंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। पिछले दिनों चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। रिश्तों में चल रहे तनाव दूर होंगे। आप में एक नवीन ऊर्जा का संचार होगा ।कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे। धनलाभ की स्थिति बन रही है। यदि आप नया कारोबार शुरू करने जा रहे हैं तो आज का दिन बेहतरीन रहेगा सफलता प्राप्त होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। दांपत्य जीवन मधुर होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन बढ़िया है।  

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in धर्म-संस्कृति

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page