Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 16 June 2022: मिथुन राशि के जातकों को पदोन्नति के साथ मिलेगा आर्थिक लाभ, वहीं ये लोग वाद-विवाद से रहें दूर

खबर शेयर करें -

Aaj ka Rashifal 16th June 2022: आज 16 जून गुरुवार का दिन आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सुबह 9.43 तक रहेगी उसके बाद तृतीय तिथि लग रही है। आज का दिन सभी प्रकार के शुभ कार्य, महत्वपूर्ण व्यवसायों के आरंभ के लिए, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ रहेगा। किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य, घर, कार्यालय, वह अचल संपत्ति से संबंधित कार्यों के लिये,प्रतियोगिता परीक्षा, वाद विवाद आदि के अत्यंत शुभ है। जानिए एस्ट्रोलॉजर लत शर्मा से राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा।आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं आमदनी कम और खर्च अधिक रहेगा। जिससे आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे। पुराने ऋण चुकाने में भी परेशानी का अनुभव करेंगे। शत्रु पक्ष मजबूत हो सकता है संयम से काम लें l आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। छात्रों का दिन उनके अनुकूल रहेगा। 

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक है।आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहतर लाभ देने वाला सिद्ध होगा पूर्व में अटकी योजनाएं सुचारू रूप से चलेंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बेहतर बनेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट लॉटरी से लाभ के योग है। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी। मित्र मंडली के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। घर के सदस्यों से बात करते हुए सावधानी बरतें। आपकी कही बात उनके दिल को चुभ सकती है संयम से काम लें। 

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। नौकरी व्यापार के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे पुराने अटके कार्य पूर्ण होने में सहायता प्राप्त होगी। छात्रों के लिए दिन शुभ है पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। भाई बहनों के रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। 

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोध उत्पन्न हो सकता है। नौकरी व्यापार में सहकर्मियों व भागीदारों से बहस वह मनमुटाव हो सकता है संयम से काम लें। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। व्यक्तिगत संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हाथियों का परीक्षाओं का परिणाम सकारात्मक आने की संभावना है। किसी मित्र के साथ मनमुटाव हो सकता है। परिवार में सुख शांति महसूस करेंगे। 

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आप के लिए मिश्रित फल ले कर आ रहा है प्रोफेशनल जीवन वह व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बिठाकर चलें। आर्थिक योजनाओं पर गंभीरतापूर्वक विचार कर ही पूंजी निवेश करें। आर्थिक नुकसान के योग है इसलिए सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में फैसला न लें, अप्रिय वचनों से सहकर्मियों को ठेस पहुंचा सकती हैं। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। मित्रों के संग समय बिताएंगे। 

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा l आर्थिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरी व्यापार में सुधार होगा कोई साझेदारी में नया व्यवसाय शुरू करने जा रहे हैं तो आज का दिन शुभ होगा । कार्यक्षेत्र में आपका सकारात्मक रवैया मददगार साबित होगा परेशानियों से मुक्ति मिलेंगी । छात्रों का मन आज पढ़ाई से भटक सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। 

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश कर लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापारिक वर्ग आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। भूमि भवन खरीदने का विचार बन सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। भाई बहनों के साथ बेवजह विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियों का हल प्राप्त होगा मित्रों की सहायता से कोई बड़ा काम बन सकता है। नैया पार क्षेत्र में आज का दिन फायदेमंद रहेगा धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। भाई बहनों के साथ समय खूब हँसी मजाक में बीतेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर परिवार में सुख शांति रहेगी। 

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बाद विवाद की स्थिति बन सकती है क्रोध पर नियंत्रण रखें l व्यापारी वर्ग को कोई बड़ी डील हासिल करने में सफलता प्राप्त होगी। मेडिकल फील्ड, फार्मेसी से जुड़ें लोगों के लिए सफलता के योग है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। आज मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज मित्रों से मिलने जुलने का प्रोग्राम बन सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। 

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में आज का दिन पहले से ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी वर्ग को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। 

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज का अधिकतम समय मौज मस्ती वह अपने मनपसंद काम करने में बीतेंगा। कार्यक्षेत्र में अपनी सूझबूझ से सभी काम समय पर पूरे होंगे वरिष्ठ अधिकारियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी आय के नए स्रोत बन सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा।मानसिक तनाव कम होंगे स्वास्थ्य लाभ होगा। आज खासकर स्वास्थ्य का ख्याल रखें। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। 

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आर्थिक समस्या से छुटकारा मिलेंगा आय की विभिन्न स्रोत बनेंगे जिससे आमदनी में बढ़ोतरी होगी।कार्यक्षेत्र में चल रही चुनौतियां समाप्त होगी किंतु उच्च अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलें किसी भी प्रकार की बहस में न पड़े वाणी पर संयम रखें। दूध, सोडा,परफ़्यूम, व फूलों से जुड़े व्यापार में इजाफा होगा अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। मित्रों के साथ समय बिताएंगे। 

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page