Connect with us
Today, 16 August : आज का राशिफल 16 अगस्त दिन बुधवार को सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही बुध ग्रह विराजमान हैं, जिससे बुधादित्य योग बनेगा। साथ ही चंद्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि में संचार करेंगे। ग्रह-योग के परिवर्तन से कुछ राशियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। वहीं कुछ राशियों को सेहत और आमदनी के मामले में सावधान रहना होगा। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

धर्म-संस्कृति

Aaj ka Rashifal, 16 August 2023: सूर्य का गोचर वृषभ, कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद, जानें आपका दिन कैसा बीतेगा

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 16 August 2023: आज का राशिफल 16 अगस्त दिन बुधवार को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे और चंद्रमा का संचार कर्क उपरांत सिंह राशि में होगा। साथ ही अधिकमास की अमावस्या पर आश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से वृष राशि वालों को विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा, साथ ही सिंह राशि वाले सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं कुंभ राशि वाले नौकरी पेशा जातकों को अच्छी खबर मिलेगी। आइए जानते हैं बुधवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि: पारिवारिक सदस्य प्रसन्न रहेंगे

मेष राशि: पारिवारिक सदस्य प्रसन्न रहेंगे

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। घर के खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिसे देखकर आप हैरान और परेशान हो सकते हैं, लेकिन कारोबार में मुनाफा होने से मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग प्राइवेट नौकरी से जुड़े हैं, उनको आज कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। आंखों से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, किसी भी तरह के संक्रमण से दूर रहें। लग्जरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे पारिवारिक सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी के सिर पर गुड़हल का फूल चढ़ाएं और सूखने पर अपने पर्स में रख लें।

वृषभ राशि: शुभ समाचार मिलेगा

वृषभ राशि: शुभ समाचार मिलेगा

वृषभ राशि वालों का आज पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। दिन का कुछ समय अपने भाई-बहनों के साथ बिताएंगे, जिनके साथ मन की कुछ बातें भी साझा करेंगे और मन का बोझ भी हल्का करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई भी काम करेंगे तो आपको उसका लाभ मिलेगा। व्यापार में छोटे-मोटे लाभ के अवसर भी मिलते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने वरिष्ठों के सहयोग की आवश्यकता होगी।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं और 5 घी के दीपक जलाएं।

मिथुन राशि: नई जानकारी मिलेगी

मिथुन राशि: नई जानकारी मिलेगी

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन करियर की दृष्टि से बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कुछ वरिष्ठ आपको कोई काम सौंप सकते हैं, जिसमें आपको काफी मेहनत लगेगी, लेकिन उस काम की वजह से अधिकारियों से आपको काफी तारीफें मिलेंगी। अगर आज कोई नई नौकरी ज्वाइन करते हैं तो वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मित्रों के साथ बातचीत के दौरान नई जानकारी मिलेगी, जो कारोबार के लिए फायदेमंद रहेगी। सायंकाल का समय किसी एकांत जगह पर व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। 11 दूर्वा को गणेशजी के पेट पर चिपका दें।

कर्क राशि: आराम महसूस करेंगे

कर्क राशि: आराम महसूस करेंगे

कर्क राशि वालों का दिन आज अध्यात्म के कार्यों में बीतेगा। अधिकांश दिन गरीबों की सेवा या दान-पुण्य के कार्यों में बिताएंगे, ऐसा करने से मन में चल रही उलझन भी खत्म हो जाएगी, जिससे आप आराम महसूस करेंगे। बच्चे की शिक्षा से जुड़ी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। कर्क राशि वालों के घर में किसी सदस्य की शादी की बात चल रही थी तो आज वह पक्की हो सकती है। नया कारोबार शुरू करने में शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का पूरा समर्थन मिलेगा।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और ‘ॐ बुं बुधाय नम:’ का 108 बार जाप करें।

सिंह राशि: सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे

सिंह राशि: सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे

सिंह राशि वालों की सेहत आज नरम रहेगी, इसलिए कामकाज के साथ साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। साथ ही मसालेदार या तले हुए भोजन से परहेज करना होगा, अन्यथा पेट से संबंधित कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। व्यापार में अचानक आपका अटका पैसा मिलने से प्रसन्न रहेंगे, जिससे परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव लाइफ वाले आज पार्टनर के साथ किसी समारोह में साथ जा सकते हैं।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। कन्याओं को भोजन कराएं और किन्नरों को हरी साड़ी दान करें।

कन्या राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

कन्या राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले बिता सकते हैं, जिसमें आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को खूब धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि विरोधियों की सक्रियता से परेशानी हो सकती है। आज किसी के बहकावे में आकर धन का लेन-देन ना करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। शाम के वक्त परिवार वालों से कोई सरप्राइज मिल सकता है।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसीजी को नियमित जल दें और घी के दीपक जलाएं।

तुला राशि: दिन मिश्रित फलदायी रहेगा

तुला राशि: दिन मिश्रित फलदायी रहेगा

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति, बैंक, संस्था आदि से कर्ज लेना पड़ सकता है, जिससे व्यवसाय में आ रही परेशानियां भी समाप्त हो जाएंगी। भाइयों से सलाह से व्यावसायिक समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। यदि संतान के विवाह में कोई बाधा आ रही थी तो वह आज किसी पारिवारिक सदस्य की मदद से समाप्त हो जाएगी। विद्यार्थियों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। शाम के समय परिवार वालों के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र’ का रोज पाठ करें।

वृश्चिक राशि: उधार लेने या देने से बचें

वृश्चिक राशि: उधार लेने या देने से बचें

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को पार्टनर से बात करते समय अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी अन्यथा किसी बात पर बहस हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, उन्हें अपने शिक्षकों से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ सुझाव मिलेंगे, जिन पर वे जरूर अमल करेंगे। ननिहाल पक्ष के किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लेने या देने से बचना होगा, अन्यथा इसे चुकाने में सामने वाले को परेशानी हो सकती है।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और गाय को हरा चारा व गुड़ खिलाएं।

धनु राशि: मन में सकारात्मक विचार आएंगे

धनु राशि: मन में सकारात्मक विचार आएंगे

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत फलदायक रहेगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी अगर कोई परेशानी चल रही थी तो आज उसमें सुधार होगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे। जमीन व वाहन खरीदने जैसा आपका कोई सपना आज पूरा हो सकता है। किसी प्रियजन की समस्या सुनकर थोड़े चिंतित रहेंगे और उसको दूर करने का प्रयास करेंगे। मन में कुछ सकारात्मक विचार आएंगे, जिसके कारण आप किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। पारिवारिक जीवन में आज कुछ बदलाव होंगे। धनु राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। हल्दी मिश्रित सिंदूर गणेशजी के चरणों में लगाएं।

मकर राशि: वाणी की मधुरता बनाए रखें

मकर राशि: वाणी की मधुरता बनाए रखें

मकर राशि वाले आज ऊर्जावान महसूस करेंगे, इसलिए अपने सभी काम करने में तत्पर रहेंगे। जो काम काफी समय से अटके हुए थे, उन्हें सबसे पहले पूरा करने की कोशिश करेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में दिन की शुरुआत में कुछ परेशानी आ सकती है लेकिन दिन ढलने के बाद स्थिति आपके नियंत्रण में होगी। परिवार के किसी सदस्य के साथ कोई विवाद उत्पन्न होता है तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। चावल को गीला करके गणेशजी को चढ़ाएं और चींटियों को आटा डालें।

कुंभ राशि: अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी

कुंभ राशि: अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन प्रभाव तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन होगा। कारोबार में फायदे होने से धन में भी वृद्धि होगी। यदि आप किसी संपत्ति के सौदे को अंतिम रूप देने जा रहे हैं तो उसके सरकारी डॉक्यूमेंट की जांच कर लें, अन्यथा भविष्य में मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों पर आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी, जिससे कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। सायंकाल के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। हरी मूंग दाल का दान करें और गणेशजी की पूजा करें।

मीन राशि: शुभ समाचार सुनने को मिलेगा

मीन राशि: शुभ समाचार सुनने को मिलेगा

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा और आपके प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व के कारण हर कोई आपका मित्र बनने का प्रयास करेगा। व्यवसाय में कुछ घाटे के कारण परेशान हो सकते हैं और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाओं में भी लगे रहेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल रहेंगे। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को आज सुखद अनुभूति होगी। संतान की नौकरी से संबंधित शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम के समय पिता के साथ किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं और गणेश रक्षा कवच का पाठ करें।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page