Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

Aaj Ka Rashifal 12 Feb 2022: कर्क राशि वालों को रचनात्मक कार्यों में मिलेगी सफलता, करना होगा आज ये काम

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 12 Febuary 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग:

12 फरवरी 2022 का माघ मास शुक्ल पक्ष एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: जया एकादशी।

आज की भद्रा: प्रात: 03:11 बजे से शाम 04:28 बजे तक।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, दक्षिण गोल,

शिशिर ऋतु माघ मास शुक्ल पक्ष की एकादशी 16 घंटे 28 मिनट तक,

तत्पश्चात् द्वादशी आद्रा नक्षत्र 30 घंटे 38 मिनट तक,

विषकुंभ योग 20 घंटे 40 मिनट तक,

तत्पश्चात प्रीति योग मिथुन में चंद्रमा।

आज का राशिफल:

मेष: मैत्री संबंध मधुर होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मिथुन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कर्क: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। संबंध मधुर होंगे।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कायरें म सफलता मिलेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: वाणी पर संयम रखें। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। नए संबंध बनेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मकर: सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

कुंभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संयम से काम लें।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।साभार न्यू मीडिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized